रंगों का त्योहार होली न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में प्रसिद्ध उत्सव है। तरह-तरह के पकवानों और रंग-गुलाल वाला ये त्योहार लोगों में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का प्रतीक है। लेकिन पिछले कुछ सालों में बाजार ने इस त्योहार को इतना बदल दिया है कि होली उत्सव का त्योहार कम, सावधानी और सतर्कता का त्योहार ज्यादा हो गया है। मिलावटी खोये, तेल और खाने की दूसरी चीजों के अलावा इन दिनों रंगों में भी खूब मिलावट की जाने लगी है। चटख रंगों के नाम पर हानिकारक केमिकल्स से भरे रंग न सिर्फ बाजार में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं, बल्कि अंजाने में लोग इनका प्रयोग करके खुद को और दूसरों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। इन केमिकल वाले रंगों के कारण आंख, नाक, त्वचा और सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। इनसे बचने के सीधा-सादा तरीका यह है कि आप घर पर ही नैचुरल और ऑर्गेनिक रंगों को बनाकर इस त्योहार का आनंद लें।
आपको जानकर हैरानी होगी कि किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप कई तरह के बेहतरीन रंग बना सकते हैं। घर पर बने ये होममेड रंग न तो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाएंगे, न ही आपकी आंखों और नाक को। अगर आप घर पर खुद से ऑर्गेनिक रंग बनाएं, तो आप एक सुरक्षित होली मना सकते हैं। तो आइए, यहां हमने होली के रंगों को घर पर बनाने के लिए कुछ आसान हैक्स आपके लिए ढूंढे हैं।
1. गुलाल
गुलाल को होली का सबसे महत्वपूर्ण रंगों में से एक माना जाता है, तो आप इस रंग को बनाने के लिए आपको कुछ लाल चंदन पाउडर की आवश्यकता होगी। अब आप इस चंदन पाउडर को कुछ मैदे या आटे के साथ मिलाएं। यह आप गुलाल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसी रंग को एक गीला रंग बनाना चाहते हैं, तो आप इसमें हिबिस्कस फूलों के साथ कुछ चुकंदर उबालें और फिर आप इसमें टमाटर का रस मिलाएं।
2 मेहंदी से बनाएं हरा रंग
हरे रंग को बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप कुछ मैदे के साथ मेंहदी पाउडर मिलाएं। यह आपको एक मुलायम और ऑर्गेनिक रंग बन जाएगा। आप इसे गीले रंग में बदलने के लिए इसमें कुछ पालक के पत्ते और धनिया पत्ती उबालकर एक बारीक पेस्ट बना सकते हैं।
इसे भी पढें: होली के बाद डल न पड़ जाए आपकी ब्यूटी, जानें स्पेशल हेयर और स्किन केयर टिप्स
3 हल्दी से बनाएं पीला रंग
एक सुंदर, प्राकृतिक पीला रंग बनाना सबसे आसान है। इसके लिए आपको रसोई में मौजूद कुछ सूखी और कच्ची हल्दी की आवश्यकता होगी। सूखी हल्दी पाउडर को कुछ बेसन के साथ ब्लेंड करें और आपके पास सूखा पीला रंग तैयार हो जाएगा। वहीं गीले रंग के लिए आप कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करें। आप कच्ची हल्दी को पानी में उबालें और एक बार जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे पीस लें आपका रंग तैयार है, आप इसे पानी के साथ लगा सकते हैं।
4 चुकंदर से बनाएं गुलाबी रंग
गुलाबी रंग बनाने के लिए, चुकंदर को एक बारीक पेस्ट में पीसें और इसे धूप में सूखने दें। एक बार जब यह सूख जाए, तो इसे बेसन या मैदे के साथ मिलाएं और होली पर इस रंग का उपयोग करें। वहीं अगर गीला रंग चाहते हैं, तो आप चुकंदर के कुछ टुकड़ों को उबालें और उसे कुछ समय के लिए थोड़े पानी में छोड़ दें।
इसे भी पढें: बॉडी ऑयल या बॉडी लोशन? जानें होली के रंगों से बचने के लिए क्या है बेस्ट
5 जामुन और अंगूर से तैयार करें बैंगनी रंग
एक गहरे बैंगनी रंग को बनाने के लिउ आप अंगूर और जामुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको जामुन और अंगूर को एक ग्राइंडर में पीसना होगा। इसके बाद आप इन्हें हल्के पानी की मदद से मिलाएं ये आपको एक गीला बैंगनी रंग देगा। जामुन प्राकृतिक रंगों के रूप में अद्भुत काम करता है और आपको एक सुंदर बैंगनी रंग देगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version