खजूर और मखाना के लड्डू खाने से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Dates and Makhana Laduu Benefits: सर्दियों में फिट और हेल्दी बने रहने के लिए आप खजूर और मखाना से बने लड्डू का सेवन कर सकते हैं। जानें, इसे बनाने का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
खजूर और मखाना के लड्डू खाने से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Dates and Makhana Laduu Benefits in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए अकसर लोग अपनी डाइट में खजूर और मखाने शामिल करते हैं। वैसे तो खजूर और मखाने को सीधे तौर पर या फिर दूध में मिलाकर खाया जाता है। लेकिन कई लोग खजूर और मखाने के लड्डू खाना भी पसंद करते हैं। जी हां, अगर आप भी लड्डू खाने के शौकीन हैं, तो खजूर और मखाने से बने हेल्दी लड्डू खा सकते हैं। खासकर, सर्दियों में रोजाना खजूर और मखाने का एक लड्डू खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिल सकते हैं।

आपको बता दें कि खजूर और मखाना दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मखाना प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसके अलावा खजूर में भी फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, आयरन और विटामिन बी पाया जाता है। मखाने में कैलोरी कम होती है, जबकि खजूर में कैलोरी और कार्ब्स अधिक पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप खजूर और मखाने से बने लड्डू खाएंगे, तो इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। इसके अलावा भी खजूर और मखाना लड्डू खाने के कई लाभ मिल सकते हैं। चलिए, जानते हैं खजूर और मखाना लड्डू खाने के फायदे-

खजूर और मखाना लड्डू खाने के फायदे- Dates and Makhana Laduu ke Fayde

1. पाचन के लिए फायदेमंद

खजूर और मखाना से बने लड्डू पाचन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल, खजूर और मखाना दोनों में ही फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर आंतों की सफाई करता है, इससे मल त्याग में भी मदद मिलती है। रोजाना खजूर और मखाने का एक लड्डू खाने से आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आंतों पर जमा मल भी आसानी से बाहर निकल सकता है। सर्दियों में पाचन को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आप खजूर और मखाना लड्डू खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं अंजीर और खूजर, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन

makhana dates ladu for anemia

2. आयरन की कमी दूर करे

वैसे तो आयरन की कमी किसी में भी हो सकती है। लेकिन महिलाओं में आयरन की कमी अधिक देखने को मिलती है। आयरन की कमी एनीमिया का एक मुख्य कारण बन सकता है। इस स्थिति में शरीर में खून या हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है। ऐसे में खजूर और मखाना लड्डू खाना फायदेमंद हो सकता है। खजूर में आयरन काफी अधिक होता है, इससे आयरन की पूर्ति होती है। एनीमिया के लक्षणों से भी राहत मिलती है।

3. एनर्जी के लिए लाभकारी

सर्दियों में हम सभी थकान, कमजोरी और आलस महसूस करते हैं। खजूर और मखाना लड्डू खाने से आपको एनर्जी मिल सकती है। खजूर और मखाना में प्रोटीन अधिक होता है। इससे आपको पूरी एनर्जी मिलेगी, आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। साथ ही आप पूरे दिन तरोताजा और अच्छा महसूस कर सकते हैं। 

4. वजन कंट्रोल में रखे

खजूर और मखाने का लड्डू खाने से आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। दरअसल, खजूर और मखाने में फाइबर होता है। ऐसे में अगर आप खजूर और मखाने का लड्डू खाएंगे, तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा। इससे आप अधिक खाने से बचेंगे और कैलोरी नियंत्रण में रहेगी। जिससे आपका वजन भी कंट्रोल में रह सकता है।

5. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

खजूर और मखाना लड्डू में पोटेशियम, मैग्नीशियम अधिक होता है। जबकि सोडियम की मात्रा कम होती है। ऐसे में अगर आप खजूर और मखाना लड्डू खाएंगे, तो आपके हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। लेकिन आपको अधिक मात्रा में खूजर और मखाना लड्डू खाने से बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं मखाना, बादाम और किशमिश, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

makhana dates ladu recipe

खजूर और मखाना लड्डू बनाने का तरीका- Dates and Makhana Ladoo Recipe in Hindi

  • खजूर और मखाना लड्डू को आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। 
  • इसके लिए सबसे पहले आप खजूर से गुठलियां निकाल लें और फिर इसे ग्राइंड करके पेस्ट बना लें। 
  • अब एक पैन में घी गर्म करें। इसमें नारियल, ड्राई फ्रूट्स भून लें।
  • इसके बाद मखाना भूनें और इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • फिर एक कड़ाही में घी डालें। इसमें आटा डालें और भून लें।
  • फिर से एक पैन में घी डालकर खजूर का पेस्ट डालें। सभी को अच्छी तरह से भून लें।
  • अब सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर लें और फिर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। 
  • आप रोजाना खजूर और मखाने का एक-एक लड्डू खा सकते हैं।

आप भी सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने, आयरन की कमी को दूर करने, पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए खजूर और मखाना लड्डू खा सकते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में खजूर और मखाना लड्डू खाने से बचें। आप हर रोज एक लड्डू खा सकते हैं। 

Read Next

पत्ता गोभी का जूस पीने के फायदे, जानें सही तरीका

Disclaimer