
Dahi Sharbat Health Benefits in Hindi : गर्मी के मौसम में दही का सेवन करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह हम सभी जानते हैं। दही से कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। गर्मी में कुछ लोग दही की लस्सी बनाकर, तो कुछ इसकी मसालेदार छाछ बनाकर सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दही का शरबत ट्राई किया है। जी हां दही का शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाला दही का शरबत कैसे बनाया जाए और इसे पीने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं इसके बारे में हमने दिल्ली के न्यूट्रिशनिस्ट विनीत कुमार से बात की। आइए जानते हैं इसके बारे में।
दही शरबत बनाने की रेसिपी - Dahi Sharbat Recipe in Hindi
सामग्री की लिस्ट
- दही - 1 से डेढ़ कप
- ठंडा पानी - 3 से 4 कप
- नमक - स्वादानुसार
- नींबू का रस - डेढ़ चम्मच
- धनिया और पुदीने की पत्तियां - 1 मुट्ठी
- बर्फ के टुकड़े - शरबत को ठंडा करने के लिए
इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए पिएं इमली का पना, घर पर झटपट बनाएं ये रेसिपी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही को मैश करके उसमें पानी मिलाएं।
- अब ब्लेंडर में पुदीने की पत्तियां और धनिया की पत्तियों का पेस्ट बनाएं।
- दही और पानी के मिश्रण में इस पेस्ट को अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें नमक, नींबू का रस डालकर तैयार करें।
- आपका दही का शरबत सर्व करने के लिए तैयार हो चुका है।
- एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर उसमें दही का शरबत डालकर सर्व करें।
गर्मी में दही का शरबत पीने के फायदे - Dahi Sharbat Health Benefits in Hindi
पाचन संबंधी समस्याओं का करता है दूर
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत कुमार का कहना है कि गर्मी के मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट फूलना, कब्ज और दस्त आम मानी जाती है। पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में दही का शरबत मजबूत फायदेमंद होता है। दही में जीवित जीवाणु होते हैं, जिन्हें प्रोबायोटिक्स कहा जाता है। यह प्रोबायोटिक्स खाना पचाने और भोजन के पोषक तत्वों का अवशोषण करने में मदद करते हैं, जिससे कब्ज, पेट फूलना जैसी पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी पूरा करेंगे ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे
इम्यूनिटी को करता है स्ट्रांग
दही को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। साथ ही, इसमें विटामिन बी12 और डी जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह सभी चीजें शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि दही के पोषक तत्व एंटीबॉडी के उत्पादन को तेज करते हैं, जिससे संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता में सुधार होता है।
डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है
गर्मी के मौसम में दही का शरबत पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। दही में मौजूद पोषक तत्व आंतों द्वारा अवशोषित पानी की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।
शरीर की सूजन को करते हैं कम
दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह शारीरिक सूजन को कम करने में मददगार होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में दही का शरबत पीने से पैर और हाथ में होने वाली सूजन से छुटकारा पाया जाता है। हालांकि जिन लोगों को संक्रमण, गठिया, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों की वजह से सूजन है, उन्हें दही का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
Pic Credit: Freepik.Com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version