
कपूर के अगर फायदे की बात करें तो यह कई गुणों से भरपूर होता है। कपूर घर में अलमारियों में खुशबू करने, पाठ पूजा में काम आने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चाहे शरीर की सूजन हो या मांसपेशियों में दर्द हो कपूर के सही इस्तेमाल से इन सभी चीजों से छुटकारा मिलता है। सर्दियों में लोगों को हाथ पैर फटने खासकर की एड़िया फटने की समस्या होती है। इसके लिए कपूर या कपूर का तेल बहुत फायदेमंद है। स्किन पर चाहे दाग धब्बे की समस्या हो या चेहरे की जलन या कुछ और समस्या हो, कपूर के इस्तेमाल से सब सही होता है। कपूर का तेल वाकई बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको फटी एड़ियों के लिए कपूर के तेल के फायदे और इस तेल को बनाने का तरीका बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं ये तेल—
ऐसे बनाएं कपूर का तेल
कपूर का तेल बनाना वाकई बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए सबसे पहले कपूर का चूर्ण बनाकर एक बर्तन में रख लें। अब इसे नारियल के तेल में मिलाकर थोड़ा सा गर्म कर लें। अब आपको मिश्रण बनकर एकदम तैयार है। इसे फटी एड़ियों में लगाने से आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलेगा। इतनाा ही नहीं इससे स्किन मुलायम और चमकदार होती है। अगर आपके होठ या हाथ पैर फटे हैं तो आप वहां भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीने से दूर होता है घुटनों का दर्द, जानें कब और कैसे पीएं

कपूर के अन्य लाभ
- गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और हम लोग मच्छरों का आतंक भी महसूस कर रहे हैं। गर्मियों में डेंगू प्रकोप बनकर हमारे सामने आता है। कपूर डेंगू से बचाव के लिए भी असरकार है। डेंगू से बचने के लिए घर में एक कपूर का टुकड़ा जलाएं। इसकी महक से मच्छर भाग जाते हैं।
 - मांसपेशियों के दर्द को कपूर से दूर किया जा सकता है। मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने पर कपूर के तेल से मालिश कीजिए। आराम मिलेगा और दर्द समाप्त हो जाएगा।
 - कपूर बहुत खुशबूदार होता है। इसकी खुशबू और रासायनिक भिन्नता किसी देश में पैदा होने वाले कपूर के वृक्ष पर निर्भर करती है। कपूर के धुएं से आसपास का वातावरण अच्छा होता है।
 - कपूर, आजवायन और पिपरमेंट को बराबर मात्रा में लीजिए, इनको एक शीशी में डालकर मिला लीजिए और उस शीशी को धूप में रख दीजिए। बीच-बीच में इस घोल को हिलाते रहिए। इसकी चार से आठ बूंदें बताशे में या चीनी के शर्बत में मिलाकर दस्त के रोगी को दीजिए। इससे दस्त में आराम मिलेगा।
 - कपूर चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रामबाण इलाज है। कपूर के नियमित प्रयोग से चेहरे का सांवलापन, पिम्पल्स और दाग-धब्बे जड़ से खत्म होते हैं। इसे लगाने के लिए कपूर के चूर्ण को नारियल के तेल में मिलाएं और दाग-धब्बे या पिम्पल्स वाली जगह पर लगाएं। कुछ ही दिनों में असर आपके सामने होगा। इसके अलावा इस मिश्रण से चेहरे की 10 मिनट तक मसाज भी की जा सकती है।
 
 
- फटी एड़िया हमारी पर्सनेलिटी को तो खराब करती ही हैं साथ ही हमें काफी शारीरिक कष्ट भी देती हैं। क्योंकि फटी एड़ियों में कभी कभी बेहद दर्द होना शुरू हो जाता है और खून भी निकलता है। इससे बचने के लिए कपूर काफी फायदेमंद साबित हुआ है। गर्म पानी में थोड़ा सा कपूर और नमक डालें। इसमें कुछ देर पैर रखें, फिर स्क्रब करके मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें। फटी एड़ियों की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।
 - इंफेक्शन कभी भी किसी को भी हो सकता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि हम इस ओर ध्यान दें। कई बार अचानक से हमारी त्वचा जल जाती है। एेसे में कपूर की कुछ बूंदों को जली हुई त्वचा पर लगाने से आराम मिलता है। इससे जलन कम होती है और इंफेक्शन का डर भी नहीं रहता।
 
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version