सीने में जलन और एसिडिटी में फायदेमंद हैं सरसों के दाने, जानें कैसे करें प्रयोग

सीने में जलन की समस्या को हार्टबर्न कहते हैं। हार्टबर्न की समस्या पेट के पाचन से जुड़ी होती है। इसे एसिड रिफलक्स भी कहते हैं। सरसों के दाने हार्टबर्न, एसिडिटी और पेट की कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। इसका कारण यह है कि सरसों के दानों में अल्कलाइन (क्षारीय) गुण होते हैं। इसलिए पेट में एसिड और गैस से जुड़ी सभी समस्याओं में आप सरसों के दानों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं किस तरह करें पेट की समस्याओं में सरसों का प्रयोग।
  • SHARE
  • FOLLOW

पानी के साथ लें सरसों के दाने

पीली सरसों बहुत फायदेमंद होती है। सीने में जलन की समस्या होने पर सरसों के दानों को आप सीधे ही पानी के साथ ले सकते हैं। इसका असर तेजी से होता है और आपके हार्टबर्न की समस्या दूर होती है। इसके लिए एक चम्मच पीली सरसों के दानों को खाकर एक ग्लास गुनगुना पानी पी लें। ध्यान दें कि सरसों को दानों को चबाएं नहीं, बल्कि सीधे ही निगल जाएं और खाने से पहले दानों को अच्छी तरह साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें:- जोड़ों के दर्द में जल्द आराम दिलाती है गीले आटे की ये खास पट्टी, जानें कैसे करें प्रयोग

सरसों के दानों की चाय

आप चाहें तो सरसों के दानों की चाय भी बना सकते हैं। इसके लिए 2 ग्लास पानी को गर्म करें। जब पानी उबलने लगे, तो इसमें एक चम्मच चाय की पत्ती या ग्रीन टी डालें। 1 मिनट रुकने के बाद इसमें 2 चम्मच पिसी हुई सरसों का पाउडर डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें छोटी इलायची और शहद भी मिला सकते हैं। ध्यान दें एसिडिटी के दौरान दूध की चाय न पिएं।

छाछ के साथ सरसों के दाने

अगर आप पानी के साथ सरसों के दानों को नहीं खा पा रहे हैं, तो छाछ के साथ इसे खा सकते हैं। यह भी आपके पेट की गैस, सीने में जलन और अन्य समस्याओं में फायदेमंद नुस्खा है। इसके लिए दो चम्मच सरसों के दानों को एक ग्लास छाछ में डालें और थोड़ा सा काला नमक डाल कर पी लें। ध्यान रखें कि छाछ बहुत गाढ़ी नहीं होनी चाहिए। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:- कब्ज के कारण साफ नहीं होता है आपका पेट तो आजमाएं ये 5 टिप्स, मिलेगी राहत

शहद के साथ सरसों के दाने

अगर आप सरसों के दानों को नहीं निगल पा रहे हैं, तो इसे पीसकर इसका पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तुरंत राहत पाने के लिए सरसों के दानों के पाउडर को 2 चम्मच शहद में मिलाएं और इसे चाटें। इस बात का ध्यान रखें कि सरसों के दानों को पीसकर न रखें, बल्कि जब आपको खाना हो, तभी पीसें और तुरंत इस्तेमाल कर लें। ज्यादा देर रखने से इसके गुणों में कमी आ जाती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लें 2 हरी इलायची, फेशियल फैट से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer