दुनियाभर में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर खौफ बना हुआ है। कोरोनावायरस संक्रमण की दो लहर झेलने के बाद अब अत्यधिक खतरनाक माने जाने वाले ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर दुनिया के सभी देशों में चिंता का माहौल है। भारत में भी ओमिक्रोन वायरस के खतरे को देखते हुए सरकारें सतर्क हो गयी हैं। एक हफ्ते पहले कोरोनावायरस के इस नए वेरिएंट के बारे में बता चला था जिसके बाद से ही इसके संक्रमण को रोकने के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना का यह नया ओमिक्रोन वेरिएंट अब तक पाए गए सभी वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक है और इसका संक्रमण भी तेजी से फैल सकता है। दुनियाभर में फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 2 मामले देश में पाए गए हैं। भारत में 'कंट्री एट रिस्क' से आये 2 यात्रियों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। ये दोनों मामले कर्नाटक राज्य में पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के 2 मामले पाए गए हैं। जिन व्यक्तियों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई हैं उनकी उम्र 66 और 46 साल है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वेरिएंट को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' बताया है और दुनियाभर के देशों से इसके संक्रमण के खिलाफ कदम उठाने की अपील की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ओमिक्रोन वेरिएंट का संक्रमण दुनिया के दो दर्जन देशों में पहुंच चुका है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके समेत दुनिया के कई बड़े देशों में इसके संक्रमण के फैलने से चिंता और बढ़ गयी है। आइये जानते हैं ओमिक्रोन वेरिएंट का संक्रमण कितने देशों में पहुंच चुका है और भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर की स्थिति बनी हुई है।
दुनिया के कितने देशों में पहुंचा ओमिक्रोन वेरिएंट? (How Many Countries Affected By Omicron Variant?)
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर कहा है कि दुनिया के 23 देशों में इसके मामले पाए गए हैं। यूरोप, अफ्रीका के बाद अब अमेरिका में भी ओमिक्रोन वेरिएंट का संक्रमण पहुंच चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि दुनिया के कम से कम 23 देशों में कोरोना के नए संस्करण ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं और हमें उम्मीद है कि यह संख्या और भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ओमिक्रोन के संक्रमण को गंभीरता से मॉनिटर कर रहा है और हर देश को इसके संक्रमण को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए। बुधवार को अमेरिका ने भी अपने देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का पहला मामला पाए जाने की पुष्टि की है। व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंथनी फौसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अमेरिका कैलिफोर्निया में ओमिक्रोन वेरिएंट का पहला मामला पाया गया है। यह व्यक्ति कोरोना के खिलाफ लगने वाले टीके की पूरी डोज ले चुका था। यह व्यक्ति साउथ अफ्रीका के सैन फ्रांसिस्को से अमेरिका लौटा था। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना का नया ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया के इन देशों में फैल चुका है।
इसे भी पढ़ें : Omicron: कोविड के नए ओमीक्रोन वैरिएंट का खतरा देख कई देशों ने जारी की नई गाइडलाइन, जानें भारत की स्थिति
- अमेरिका : 1
- ऑस्ट्रिया: 1
- बेल्जियम: 1
- फ्रांस: 1
- घाना: 1
- सऊदी अरब: 1
- चेक गणराज्य: 1
- नॉर्वे: 2
- जापान: 2
- ब्राजील: 2
- स्पेन: 2
- भारत: 2
- स्वीडन: 3
- नाइजीरिया: 3
- हांगकांग: 4
- इजराइल: 4
- डेनमार्क: 4
- कनाडा: 6
- ऑस्ट्रेलिया: 7
- इटली: 9
- जर्मनी: 9
- पुर्तगाल: 13
- नीदरलैंड: 16
- बोत्सवाना: 19
- यूनाइटेड किंगडम: 22
- दक्षिण अफ्रीका: 100
इसे भी पढ़ें : क्या RT-PCR टेस्ट से ओमीक्रोन वैरिएंट का लग सकता है पता? एक्सपर्ट से जानें
भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट की स्थिति (Coronavirus In India)
कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर भारत में सरकार की तरफ से कई कदम उठाये जा रहे हैं। साथ ही दुनिया के कई देशों में इसके संक्रमण को देखते हुए यात्रा प्रतिबंध भी लागू किये गए हैं। भारत में 15 दिसंबर तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों को अपने स्तर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए है और इसके साथ ही कहा है कि राज्य सरकारें केंद्र द्वारा बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन करें। भारत में महाराष्ट्र, उड़ीसा, कर्नाटक और उत्तराखंड जैसे राज्य ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे को लेकर हाई अलर्ट पर हैं। राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रोन के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। देश में विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की जांच और आइसोलेशन के नियम बनाए गए हैं।
हाई रिस्क वाले 6 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव (6 High Risk Passengers Tested Covid Positive)
जानकारी के मुताबिक देश में हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले लगभग 3476 यात्रियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें 6 हाई रिस्क यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से सभी 6 यात्रियों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच के बाद यह पता चला है कि दुनियाभर में फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 2 मामले देश में पाए गए हैं। भारत में 'कंट्री एट रिस्क' से आये 2 यात्रियों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। ये दोनों मामले कर्नाटक राज्य में पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के 2 मामले पाए गए हैं। जिन व्यक्तियों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई हैं उनकी उम्र 66 और 46 साल है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए 9,765 मामले पाए गए हैं और इस दौरान 477 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हुई है। भारत में कुल एक्टिव मामले 99,763 हैं। देश भर में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है, अब तह 140 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओमिक्रोन वेरिएंट से बचाव के लिए मास्क, सामाजिक दूरी और हाइजीन का ध्यान रखने की अपील की है।
(All Image Source - Freepik.Com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version