कुकिंग के समय ये 5 गलतियां खत्म कर देती हैं खाने के पोषक तत्व, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Right Way To Cook Food: गलत तरीके से बनाए गए खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए खाने को पोष्टिक बनाने के लिए ठीक प्रकार से पकाना भी जरूरी है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कुकिंग के समय ये 5 गलतियां खत्म कर देती हैं खाने के पोषक तत्व, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Cooking Mistakes That Make Food Unhealthy: स्वस्थ शरीर के लिए घर का खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। घर के खाने में हम मसालों से लेकर तेल तक हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखते हैं। इसलिए घर के खाने को सबसे ज्यादा पोष्टिक माना जाता है। वहीं जितना जरूरी फ्रेश और हेल्दी चीजों का इस्तेमाल करना है, उतना ही जरूरी खाने को ठीक से पकाना भी है। कई बार खाना बनाते वक्त हम ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं, जो खाने को पोष्टिक की जगह नुकसानदायक बना रही होती हैं। इसलिए जरूरी है खाना बनाने के दौरान हर छोटी से छोटी चीज पर ध्यान दिया जाए। आइए इस लेख के माध्यम से जानें खाने बनाते वक्त किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए।

cooking mistakes 

खाना बनाते वक्त भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां- What Are 5 Things That Make Food Unhealthy

खाने को दुबारा गर्म करना

कई लोगों की आदत होती है कि वे बचा हुआ खाना बार-बार गर्म करके खाते हैं। लेकिन अगर आप खाने को गर्म करते हैं, तो इससे इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं। खाने को बार-बार गर्म करने से पोषक तत्व टॉक्सिन में बदलने लगते हैं, खासकर विटामिन-सी खाद्य पदार्थ। इन चीजों से सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं जो सेहत को नुकसान कर सकती हैं।

खाने को जरूरत से ज्यादा पकाना 

सब्जियों को ज्यादा भूनने से उनमें ज्यादा स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन यह आदत आपके खाने से पोषक तत्व खत्म कर सकती हैं। दरअसल, हर चीज का अपना फिक्स कूकिंग टाइम होता है, जैसे कि मटर और तोरी को पकनें में 5 मिनट से कम समय लगता है, तो वहीं शकरकंद और गाजर जैसी सब्जियों को पकने में 15 से 20 मिनट लग सकते हैं। इससे अधिक समय तक पकाने से सब्जियों से पोषक तत्व कम होने लगते हैं जिससे इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़े- खाना बनाते वक्त अगर करें ये गलतियां तो सब्जियों के सारे पोषक तत्व हो जाते हैं खत्म, यहां जाने क्या है सही

खाने को ज्यादा तलना

कई लोगों को तला-भुना खाना ज्यादा पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खाने को तलकर खाना पाचन के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन से आपको पेट दर्द, अपच, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक इसके सेवन से डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। इससे खाने में टॉक्सिन की मात्रा बढ़ जाती है, इसलिए तली-भूनी चीजों से परहेज करें और खाने को एयर फ्राई करके खाएं।

हर सब्जी को छीलकर बनाना

हर सब्जी को छीलकर बनाना भी सेहत को नुकसान कर सकता है। दरअसल, कुछ सब्जियों के छिलके पतले होते हैं, जिससे इनका सेवन करना आसान होता है। जैसे कि खीरा, आलू, कद्दु आदि। इन सब्जियों के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स की अधिक मात्रा होती है जिससे अगर इनका सेवन छिलकर किया जाए, तो इनके पोषक तत्व कम हो सकते हैं। इसलिए इन सब्जियों को छिलके समेत ही पकाएं।

इसे भी पढ़े- खाना पकाने से लेकर खाने तक आप करते हैं ये गलतियां, जानें डेली फूड को हेल्दी बनाने के 9 तरीके

सब्जियों को बराबर आकार में नहीं काटना

कई बार हम जल्दबाजी में सब्जियों को किसी भी शेप में कांट लेते हैं। लेकिन इसके कारण सब्जियां ओवरकुक या हॉफकुक रह जाती हैं, जो पाचन को नुकसान कर सकता है। इसके कारण सब्जियों के न्यूट्रिएंट्स भी कम होने लगते हैं। 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में हो गई हैं कब्ज से परेशान? छुटकारा पाने के लिए रात को खाएं ये 4 चीजें

Disclaimer