Doctor Verified

दांतों की इन 5 बीमार‍ियों के कारण भी हो सकता है स‍िर में दर्द

दांत की कुछ समस्‍याएं ऐसी होती हैं, ज‍िसके कारण आंख या स‍िर में तेज दर्द हो सकता है। जानें दांत से जुड़ी ऐसी 5 समस्‍याएं 
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों की इन 5 बीमार‍ियों के कारण भी हो सकता है स‍िर में दर्द

क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि स‍िर में दर्द का कारण दांत से जुड़ी समस्‍याएं हो सकती हैं? कई बार हम दांत की बीमार‍ियों को नजरअंदाज कर देते हैं ज‍िसके कारण दर्द बढ़कर कान और स‍िर तक पहुंच जाता है। अगर आपको भी स‍िर में तेज दर्द महसूस होता है, तो डेंट‍िस्‍ट के पास जाएं और दांतों का चेकअप करवाएं। स‍िर में दर्द या आंख में दर्द होने के कारण डेंटल प्रॉब्‍लम होती है। डेंटल समस्‍याओं का एक लक्षण स‍िर में दर्द भी है। इस लेख में हम स‍िर दर्द का कारण बनने वाली 5 डेंटल प्रॉब्‍लम्‍स को जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

toothache causes

1. दांत में सड़न- Tooth decay

दांत में सड़न के कारण स‍िर में दर्द या आंख में दर्द महसूस हो सकता है। दांत में सड़न का इलाज न करने पर दर्द स‍िर तक पहुंच जाता है और आपको तेज दर्द महसूस हो सकता है। आपको जल्‍द से जल्‍द दांत में सड़न का इलाज करवाना चाह‍िए। डॉक्‍टर, दांत में सड़न होने पर रूट कैनाल करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- दांत दर्द दूर करने में मददगार है प्याज, जानें इस्तेमाल का तरीका 

2. दांत में चोट लगना 

दांत में चोट लगने के कारण स‍िर में दर्द की समस्‍या हो सकती है। टूथ फ्रैक्‍चर होने पर भी स‍िर में दर्द महसूस हो सकता है। दांत में फोड़ा होने के कारण भी स‍िर में दर्द महसूस हो सकता है। 

3. क्रूकेड टीथ- Crooked Teeth

टेढ़े दांत होना एक कॉमन समस्‍या है। जॉ मसल्‍स में परेशानी के कारण मुंह खोलने में परेशानी होती है और आंख में दर्द या स‍िर दर्द हो सकता है। सर्जरी या ब्रेसिज़ की मदद से क्रूकेड या टेढ़े दांतों का इलाज क‍िया जाता है।    

4. दांत पीसना- Bruxism

दांत पीसने की समस्‍या होने पर आपको स‍िर में दर्द हो सकता है। जो लोग दांत पीसने की समस्‍या से पीड़‍ित होते हैं, वो ठीक से सो नहीं पाते। दांत पीसने की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए डॉक्‍टर से म‍िलें। दांत पीसने की समस्‍या होने पर आंख में दर्द भी होता है। दांत पीसने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव होना, थकान होना, गुस्‍सा आना आद‍ि।

5. दांत में इंफेक्‍शन- Teeth Infection  

दांत या मसूड़े में इंफेक्‍शन के कारण स‍िर में दर्द हो सकता है। दांत के अंदर एक प्रकार का पल्‍प मौजूद होता है। इसमें संक्रमण होने के कारण स‍िर में तेज दर्द महसूस हो सकता है क्‍योंक‍ि नसें, द‍िमाग से जुड़ी होती हैं।

दर्द का इलाज- Treatment  

दांत में तकलीफ के कारण स‍िर दर्द हो रहा है, तो आपको डॉक्‍टर से संपर्क करना चाह‍िए। दर्द कम करने के ल‍िए आप गरम या ठंडी स‍िंकाई कर सकते हैं। अगर दांत का दर्द तेज महसूस हो रहा है, तो डॉक्‍टर की सलाह पर आप नब‍िंग जेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। दांत दर्द होने पर आपको मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाह‍िए।     

आपको हर 6 महीनों में एक बार डेंट‍िस्‍ट के पास जरूर जना चाह‍िए। अगर आपके स‍िर में या आंख में दर्द है, तो इसकी जानकारी डेंट‍िस्‍ट को जरूर दें।

Read Next

सीने के बीच में दर्द होने के हो सकते हैं ये कारण

Disclaimer