हरे प्याज की पत्तियों की तरह दिखने वाला चाइव्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चाइव्स का वैज्ञानिक नाम एलियम स्कूनोप्रेसम (Allium schoenoprasum) है। यह पौधा सबसे ज्यादा उत्तरी अमेरिका, एशिया और यूरोप में पाया जाता है। चाइव्स सफ़ेद आर हरे रंग का दिखने वाला एक पौधा है जिसे पहली बार देखने पर लोग हरी प्याज समझने की भूल भी कर देते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से आजकल लोग इसका खूब सेवन कर रहे हैं। सब्जी और साग के अलावा लोग इसे सलाद के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। चाइव्स का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं में फायदा मिलता है। आइये जानते हैं चाइव्स में मौजद पोषक तत्वों के बारे में और इसके सेवन से सेहत को होने वाले फायदे के बारे में।
चाइव्स में मौजूद पोषक तत्व (Chives Nutritional Value)
तमाम पोषक तत्वों से भरपूर चाइव्स को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है और विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और खनिज जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। चाइव्स को साग और सब्जी के अलावा गार्निश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। चाइव्स में मौजूद प्रमुख पोषक तत्व इस प्रकार से हैं।
- विटामिन के
- विटामिन सी
- विटामिन ए
- विटामिन ई
- फाइबर
- प्रोटीन
- नियासिन
- थियामिन
- फोलेट
- कैल्शियम
- पोटेशियम
- राइबोफ्लेविन
- मैग्नीशियम
- आयरन
- फॉस्फोरस
- जिंक
- पोटैशियम
चाइव्स के सेवन से सेहत को होने वाले फायदे (Chives Health Benefits)
हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए उत्तम आहार मानी जाती हैं, इनमें सेहत के फायदेमंद तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हरी सब्जियों के सेवन के तमाम फायदे होते हैं, उसी प्रकार चाइव्स में भी सेहत के लिए फायदेमंद तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें : न्यूट्रीशनिस्ट से जानें 9 भुने अनाज खाने के फायदे, गांवों में आज भी स्नैक की तरह खाया जाता है भुना अनाज
1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद (Chives is Good for Digestion)
पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए चाइव्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों और पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चाइव्स के नियमित सेवन से आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं। इसका सेवन आपको पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां जैसे हेमोरॉएड्स, कब्ज, डायरिया आदि से भी दूर रखता है।
इसे भी पढ़ें : सेमी-वेजिटेरियन डाइट क्या है? डायटीशियन से जानें इसके 5 फायदे और इस डाइट में शामिल होने वाले फूड्स
2. कैंसर से बचाव (Prevent Cancer)
चाइव्स को लेकर हुए कई अध्ययन और शोध से इस बात का पता चला है कि इसका सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने और उससे लड़ने में फायदेमंद है। चाइव्स में मौजूद कुछ यौगिक जैसे सल्फर आदि कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकते हैं। कैंसर के मरीज को चाइव्स का सेवन करना चाहिए। शोध में इस बात की भी पुष्टि की गयी है कि चाइव्स का सेवन करने वाले व्यक्ति कैंसर का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें : मानसून में जरूर खाएं पोई साग, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और कुछ सावधानियां
3. नींद और मूड के लिए फायदेमंद (Good for Sleep and Mood)
चाइव्स का सेवन अच्छी नींद और मूड को ठीक करने में फायदेमंद होता है। चाइव्स में कोलीन नामक तत्व पाया जाता है जो मूड, मांसपेशियों पर नियंत्रण और याददाश्त के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से मूड ठीक रहता है नींद अच्छी आती है। ऑफिस ऑफ डाइटरी सप्लीमेंट्स के अनुसार एक व्यस्क को रोजाना 550 मिलीग्राम कोलीन का सेवन करना चाहिए वहीं महिलाओं को इसका सेवन रोजाना 425 मिलीग्राम करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : क्या आपने खाया है बड़हल? जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये देसी फल
4. ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में फायदेमंद (Prevent Osteoporosis)
चाइव्स के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में फायदा मिलता है। चाइव्स में मौजूद विटामिन के की प्रचुर मात्रा इस समस्या में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। एशिया के कुछ हिस्सों में चाइव्स का उपयोग ऑस्टियोपोरोसिस के उपचार के लिए भी किया जाता है। इस प्रकार से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में चाइव्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
5. आंखों के लिए फायदेमंद (Improves Eye Health)
आंखों की अच्छी सेहत के लिए चाइव्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। चाइव्स में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे कैरोटीनॉयड होते हैं। ये आंखों की सेहत के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। आंखों की रोशनी कमजोर होने से बचाने के लिए चाइव्स का रोजाना सेवन बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से आंखों से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi
Read Next
रूखी त्वचा (ड्राई स्किन) की समस्या दूर करने के लिए डाइट टिप्स, जानें क्या खाएं और क्या न खाएं
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version