
Chickpeas With Dates Benefits: स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। फल, सब्जियां, बींस और दाल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें चना और छुहारे यानी सूखे खजूर भी शामिल हैं। चना और छुहारा दोनों ही हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में मौजूद पोषक तत्व आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाते हैं।
तो चलिए विस्तार से जानते हैं चना और छुहारे को एक साथ लेने से कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।

चने और छुहारे में पोषक तत्व
- चने में हेल्दी फैट, सोडियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसके अलावा चने में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम भी होता है।
- छुहारा या खजूर भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर में पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन होता है। इसके अलावा खजूर मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी6 का भी अच्छा सोर्स होता है।
चना और छुहारा खाने के फायदे (Chickpeas with Dates Health Benefits in Hindi)
चना और छुहारा दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप इन दोनों को एक साथ लेते हैं, तो इससे सेहत को अधिक लाभ मिल सकते हैं। चना और छुहारा खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, साथ ही एनीमिया से भी बचाव होता है। तो चलिए जानें चना और खजूर खाने के फायदे-
1. एनीमिया से बचाए
चने और छुहारे को एक साथ लेने से एनीमिया से बचा जा सकता है। अकसर महिलाओं को डिलीवरी के बाद एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चना और छुहारा एक साथ ले सकते हैं। छुहारे में आयरन अधिक होता है इसलिए इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद फल खाना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

2. इम्यूनिटी बढ़ाए
चने और छुहारे प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर रोजाना इन दोनों को एक साथ लिया जाता है, तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जब शरीर की इम्यूनिटी तेज होती है, तो आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे और हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
3. शारीरिक ताकत बढ़ाए
चना और छुहारा या खजूर एक साथ खाने से शारीरिक ताकत बढ़ाई जा सकती है। इन दोनों में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है, जिससे शरीर को पूरी ताकत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- जीरा धनिया और मेथी का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका
4. वजन बढ़ाने में मददगार
अगर आप दुबले-पतले या कमजोर हैं, तो चना और छुहारा का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। चना और खजूर में मौजूद पोषक तत्व आपका वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। चने में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो आपको ऊर्जावान बनाता है। नियमित रूप से चने और छुहारे खाने से बीएमआई बढ़ सकता है।
चना और छुहारा खाने का सही तरीका
चने और छुहारे को एक साथ खाया जा सकता है। इसके लिए आप एक मुट्ठी में रोस्टेड चने लें। अब इन्हें खजूर के साथ खाएं। इससे आपको ऊपर बताए गए सभी लाभ मिलेंगे।
Chickpeas With Dates: आप भी वजन बढ़ाने, शारीरिक ताकत बढ़ाने, एनीमिया से बचने और इम्यूनिटी तेज करने के लिए चने और छुहारे का एक साथ सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल या हृदय से जुड़ी कोई बीमारी है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इन दोनों का सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version