आप भी पीते हैं फ्लेवर्ड मिल्क? जानें लें इसके फायदे-नुकसान

सामान्य दूध की जगह पर फ्लेवर्ड दूध पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जानें फ्लेवर्ड मिल्क के फायदे-नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी पीते हैं फ्लेवर्ड मिल्क? जानें लें इसके फायदे-नुकसान


Flavoured Milk Good Or Bad For Health: दूध शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद पेय पदार्थ माना जाता है। दूध में शरीर के लिए फायदेमंद विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आज के समय में लोग दूध में तमाम तरह के फ्लेवर मिलाकर पीते हैं। फ्लेवर्ड मिल्क जैसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, वनीला आदि। फ्लेवर्ड मिल्क दूध के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं लेकिन इसका सेवन आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। फ्लेवर्ड मिल्क पीने से पहले आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

फ्लेवर्ड मिल्क और रेगुलर मिल्क में अंतर (Difference Between Flavoured Milk and Regular Milk)

फ्लेवर्ड मिल्क दरअसल ऐसे मिल्क को कहा जाता है, जिसका स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें कलर, फ्लेवर और एक्स्ट्रा शुगर मिलाया जाता है। फ्लेवर्ड दूध को अक्सर अल्ट्रा-हाई-टेम्परेचर (यूएचटी) ट्रीटमेंट के जरिए प्रिजर्व किया किया जाता है। वहीं सामान्य या रेगुलर मिल्क वह है, जिसे आप सीधे पशु स्रोत से निकालकर गर्म या ठंडा पीते हैं।

flavoured milk benefits side effects

इसे भी पढ़ें: शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं दूध, बिगड़ सकती है स्थिति

फ्लेवर मिल्क के फायदे ( Benefits Of Flavoured Milk In Hindi)

फ्लेवर्ड मिल्क को तैयार करने के लिए इसमें कई तरह की चीजें मिलाई जाती हैं। हेल्दी तरीके से तैयार किये गए फ्लेवर्ड मिल्क पीने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-

फ्लेवर्ड मिल्क के नुकसान (Flavoured Milk Side Effects in Hindi)

फ्लेवर्ड मिल्क भले ही स्वाद में सामान्य दूध से ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन इसका सेवन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इसमें तमाम तरह के फ्लेवर, आर्टिफिसियल कलर आदि मिलाए जाते हैं, जिन्हें बहुत नुकसानदायक माना जाता है। फ्लेवर्ड मिल्क पीने से आपकी सेहत के ये नुकसान हो सकते हैं-

  • फ्लेवर्ड मिल्क में आर्टिफिसियल स्वीटनर होता है जो आपके लिए नुकसानदायक होता है, इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • इसमें मौजूद हानिकारक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • सामान्य दूध की तुलना में फ्लेवर्ड मिल्क में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, इसका अधिक सेवन आपका वजन तेजी से बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सुबह खाली पेट दूध पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान और सावधानियां

एक्सपर्ट हमेशा फ्लेवर्ड मिल्क की जगह पर रेगुलर मिल्क पीने की सलाह देते हैं। अगर आप भी फ्लेवर्ड मिल्क के शौकीन हैं, तो ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान जरूर रखें। इसके अलावा बच्चों को फ्लेवर्ड मिल्क देने से बचें।

(Image Courtesy - Freepikc.com)

 

Read Next

भूख कम करने के लिए अपनाएं ये नैचुरल तरीके

Disclaimer