Chest Infection Symptoms in Hindi: हम सभी को छाती या सीने में दर्द का सामना अकसर ही करना पड़ता है। कई बार गैस, तो कई बार इन्फेक्शन की वजह से छाती में दर्द होने लगता है। इस लेख में हम आपको छाती में होने वाले इन्फेक्शन (Chest Infection in Hindi) के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
छाती में इन्फेक्शन होना बेहद आम है। बदलते मौसम और सर्दियों में इन्फेक्शन के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। दरअसल, छाती में होने वाला इन्फेक्शन फेफड़ों या बड़े वायुमार्ग का संक्रमण होता है। कुछ छाती के इन्फेक्शन हल्के होते हैं और 7 से 10 दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं। वहीं कुछ चेस्ट इन्फेक्शन गंभीर और जानलेवा भी हो सकते हैं, इसलिए इसका समय पर इलाज कराना जरूरी होता है। ऐसे में आपको छाती के इन्फेक्शन में महसूस होने वाले लक्षणों पर जरूर गौर करना होगा।
छाती में इन्फेक्शन होने के लक्षण- Chest Infection Symptoms in Hindi
1. खांसी
जब छाती में इन्फेक्शन होता है, तो इस स्थिति में आपको तेज खांसी हो सकती है। खांसी के साथ पीला बलगम भी निकल सकता है। इसलिए अगर आपको लंबे समय से बलगम वाली खांसी हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
इसे भी पढ़ें- सीने में बाईं तरफ दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के इलाज
2. सांस लेने में तकलीफ
छाती में इन्फेक्शन होने पर आपकी सांसों की गति भी प्रभावित हो सकती है। इन्फेक्शन होने पर आपको सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर सांस लेने में थोड़ी भी दिक्कत हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
3. सीने में दर्द
वैसे तो सीने में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन छाती में इन्फेक्शन इसका एक मुख्य कारण माना जाता है। यानी छाती में इन्फेक्शन होने पर आपको सीने में भी दर्द महसूस हो सकता है।
4. बेचैनी और घरघराहट
बेचैनी और घरघराहट छाती में इन्फेक्शन होने के आम लक्षण होते हैं। अगर आपको अकसर ही बेचैनी सी महसूस होती है, आपको अच्छा महसूस नहीं होता है तो इस स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
5. हाई टैम्प्रेचर
बुखार या हाई टैम्प्रेचर भी सीने में इन्फेक्शन का आम लक्षण हो सकता है। अगर खांसी, सीने में दर्द के साथ ही बुखार भी हो, तो इसे अनदेखा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।
6. सिरदर्द
सिरदर्द कई कारणों से हो सकता है। सीने या छाती में होने वाला इन्फेक्शन भी सिरदर्द का कारण बन सकता है। अगर आपको लगातार लंबे समय से सिरदर्द हो रहा है, तो इसकी जांच जरूर करवाएं।
इसे भी पढ़ें- हार्ट की सेहत में गड़बड़ होने पर दिखते हैं ये 11 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
7. मांसपेशियों में दर्द
छाती में होने वाले इन्फेक्शन की वजह से आपको मांसपेशियों में तेज दर्द महसूस हो सकता है। अगर आपको पूरी शरीर में दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। थकान और कमजोरी महसूस होना भी छाती में इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है।
छाती में इन्फेक्शन कैसे ठीक करें?
- छाती में इन्फेक्शन होने पर बलगम जमा हो जाता है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
- सांस आसानी से लेने के लिए सोते समय अधिक तकियों का उपयोग करें। सिर को ऊपर उठाकर रखें।
- बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए पेन किलर लिया जा सकता है।
- अगर गले में दर्द या खराश है, तो गुनगुने पानी में नींबू पानी और शहद मिलाकर लें।
छाती में इन्फेक्शन सामान्य या गंभीर हो सकता है। जब यह सामान्य होता है, तो कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन कई बार छाती में होने वाला इन्फेक्शन गंभीर होता है और जानलेवा बन जाता है। इसलिए छाती में होने वाले इन्फेक्शन का कोई भी लक्षण हल्के में नहीं लेने चाहिए और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version