
मॉनसून के दौरान कई लोगों की त्वचा में रूखापन आ जाता है। मॉनसून में होंठ भी ड्राई हो जाते हैं और फटने लगते हैं। उमस के कारण लोग क्रीम या लिप बॉम का इस्तेमाल नहीं करते और इससे होंठों की त्वचा खराब हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको नैचुरल लिप स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। नैचुरल लिप स्क्रब का इस्तेमाल करने से होंठ गुलाबी रहते हैं और होंठों की त्वचा में हाइड्रेट रहती है। नैचुरल लिप स्क्रब का इस्तेमाल करने से डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे और होंठ मुलायम रहेंगे।
1. ब्राउन शुगर स्क्रब- Brown Sugar Lip Scrub
चीनी का लिप स्क्रब बनाने के लिए आपको दो इंंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी। ब्राउन शुगर (brown sugar) और शहद (honey) को मिलाकर आप स्क्रब तैयार करें। स्क्रब तैयार करने के लिए आप ऑलिव ऑयल, बादाम के तेल या नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. संतरे का स्क्रब- Orange Lip Scrub
होंठों को स्क्रब करने के लिए आप संतरे का पाउडर इस्तेमाल करें। संतरे के स्क्रब में चीनी और बादाम के तेल की बूंदें मिलाएं। तैयार स्क्रब को होठों पर लगाएं। कोशिश करें कि बाजार से संतरे का पाउडर खरीदने के बजाय, पाउडर को घर पर तैयार करें।
3. विटामिन ई स्क्रब- Vitamin E Lip Scrub
लिप स्क्रब बनाने के लिए विटामिन ई ऑयल के साथ शहद, ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस स्क्रब को होंठों पर लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें। विटामिन ई ऑयल के अलावा आप जोजोबा ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिप स्क्रब को कैसे लगाएं?
नैचुरल लिप स्क्रब को फ्रिज में रखकर स्टोर कर सकते हैं। नैचुरल लिप स्क्रब जल्दी खराब न हों इसके लिए आप उन्हें साफ कंटेनर में स्टोर करें। कोशिश करें कि स्क्रब को तैयार करने के 2 से 3 दिन में ही खत्म कर लें। जानते हैं लिप स्क्रब को इस्तेमाल करने का तरीका-
- होंठों को पहले पानी से साफ कर लें।
- अगर होंठों पर लिपस्टिक लगी है, तो उसे हटा लें।
- स्क्रब को होंठों पर लगाएं।
- हल्के हाथ से होंठों को स्क्रब करें।
- आप दिन में दो बार स्क्रब कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बार-बार सूखते हैं होंठ तो इन तरीकों से इस्तेमाल करें चुकंदर, होंठ बनेंगे मुलायम और गुलाबी
नैचुरल लिप स्क्रब के फायदे- Lip Scrub Benefits
- नैचुरल लिप स्क्रब का इस्तेमाल करने से होंठ मुलायम रहेंगे।
- होंठों का कालापन स्क्रब करने से दूर होगा।
- होंठों की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है।
- नैचुरल स्क्रब के इस्तेमाल से होंठ गुलाबी होते हैं।
- स्क्रब करने से डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं।
मॉनसून में होंठों का फटना आम समस्या है। इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। होंठों पर लिप बॉम लगाएं और मॉनसून में होंठों को ड्राई होने से बचाना है, तो लिपस्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें।