सुबह उठने के बाद हर किसी की अपनी आदत होती है, ऐसे में कई लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ गलतियां कर देते हैं। जबकि सुबह उठने के बाद आपको कुछ ऐसी आदतों को शामिल करना चाहिए जो आपको दिनभर ऊर्जावान रखने के साथ ही आपको हमेशा स्वस्थ रखें। रात में अच्छी नींद लेने के बाद जरूरी होता है कि आप सुबह भी अच्छी आदतों के साथ अपने दिन की शुरुआत करें। कई लोग सुबह उठते के साथ चाय पीने के आदी होते हैं तो कोई वॉक पर जाने का शौकीन होता है, वहीं ज्यादातर लोग ऐसे भी है जिन्हें ये समझ नहीं आता की सुबह किन चीजों को करना चाहिए जिससे वो स्वस्थ रह सके। तो उन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि आपको सुबह किन गलतियों से बचना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
अंधेरे में उठना
आमतौर पर कई लोग सुबह उठते के साथ ही अपने कमरे के अंधेरे में रहना पसंद करते हैं। जबकि ये आपके लिए काफी आलस भरा हुआ होता है जो आपको एनर्जी से दूर रखने का काम करता है। आपको सुबह उठते के साथ ही अपने कमरे के पर्दों को हटाना चाहिए जिससे की आप धूप या दिन की रोशनी का सामना करें। इससे आपका तनावमुक्त भी होंगे और आपके मूड में बदलाव भी आएगा।
टॉप स्टोरीज़
देर तक सोने की आदत
बहुत कम लोग ही होते हैं जिन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत होती है, वहीं, कई लोग सुबह देर तक सोने के आदी होते हैं। ये उनके और उनके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होता है। आपको रात में समय से सोने के बाद सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए, आप करीब अपनी 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करने के बाद आसानी से उठ सकते हैं। ये आपके दिनचर्या को बेहतर करने में काफी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठने से लेकर सोने तक कैसा हो आपका डाइट प्लान ताकि आप उम्र भर रहे फिट, पढ़ें हेल्थ चार्ट
कॉफी छोड़ना
सुबह उठते के साथ कॉफी का सेवन करना आपके लिए बहुत अच्छा होता है और ये आपके शरीर में थकान, मतली और फ्लू जैसे लक्षणों को कम करने का काम करते हैं। वहीं, अगर आप अपने कैफीन को वापस काटने की कोशिश कर रहे हैं, तो इन प्रतिक्रियाओं से बचने के लिए इसे धीरे-धीरे करें।
वर्कआउट के साथ समझौता करना
नियमित रूप से वर्कआउट करने से आप हमेशा फिट रह सकते हैं और पूरे दिन आप एक्टिव रह सकते हैं। लेकिन कई लोग एक्सरसाइज करते तो हैं लेकिन जब उन्हें सुबह आलस आता है तो वो वर्कआउट या एक्सरसाइज से समझौता कर उससे दूरी बना लेते हैं। जबकि ये दिन-प्रतिदिन उनके लिए और उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होने लगता है।
इसे भी पढ़ें: हमेशा फिट रहने के साथ चाहते हैं एक बेहतर बॉडी, तो इस तरह लें वर्कआउट के साथ डाइट
अपने दांत को भूल जाना
रात में खाना खाने के बाद आपके दांतों पर एक परत जम जाती है, जिसको दूर करने के लिए आपको सुबह दांतों की सफाई करना या ब्रश करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप ऐसा करना भूल जाते हैं तो आपको दांतों से संबंधित कई बीमारियां हो सकती है। रोजाना दांतों की सफाई मसूड़ों में दर्द , दांतों को साफ रखना और आपके मुंह से बदबू आने जैसी चीजों को दूर कर सकते हैं।
Read more articles on Mind-Body in Hindi