Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए रोज करें चक्रफूल के पानी का सेवन, जानें सही तरीका

Chakra Phool Water Benefits To Reduce Cholesterol: चक्रफूल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए रोज करें चक्रफूल के पानी का सेवन, जानें सही तरीका

Chakra Phool Water Benefits To Reduce Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आज के समय में तेजी से बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण खानपान में गड़बड़ी और निष्क्रिय जीवनशैली है। हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसों में ब्लॉकेज होने लगती है और इससे हार्ट अटैक समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमारे शरीर में मुख्य रूप से दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए चक्रफूल का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके फायदे और सही तरीका।

हाई कोलेस्ट्रॉल में चक्रफूल का पानी पीने के फायदे- Chakra Phool Water Benefits in Reduce Cholesterol in Hindi

चक्रफूल (Star Anise) एक शक्तिशाली गुणों से युक्त मसाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की डिशेज को बनाने में मसाले के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद में चक्रफूल को कई बीमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "चक्रफूल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के अलावा क्वेरसेटिन, लिनालूल, एनेथोल, शिकिमिक एसिड, लाइमोनीन और गैलिक एसिड आदि पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।"

Chakra Phool Water Benefits To Reduce Cholesterol

इसे भी पढ़ें: उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें चक्रफूल के पानी का सेवन?

चक्रफूल का पानी नियमित रूप से पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। चक्रफूल का पानी तैयार करने के लिए आप रात के समय एक चक्रफूल लें और इसे एक गिलास पानी में डालकर रख लें। इसके बाद सुबह इस पानी को छानकर पिएं। इसके अलावा चक्रफूल के पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर पीने से भी फायदा मिलता है।

जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

इस फेस्टिव सीजन शुगर क्रेविंग को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा जल्द आराम

Disclaimer