असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण आज के समय में मोटापे की समस्या बहुत से लोगों में हो रही है। मोटापे की वजह से न सिर्फ आपका वजन बढ़ता है बल्कि इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। वजन कम करने के लिए लोग तमाम तरह की डाइट और एक्सरसाइज करते हैं। वजन कम करने के लिए चकोतरा (ग्रेपफ्रूट) का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। चकोतरा को अंग्रेजी में ग्रेपफ्रूट (Grapefruit) भी कहा जाता है। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा वजन कम करने के लिए चकोतरा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि चकोतरा का जूस पीने से दिल, किडनी और लिवर की बीमारियों में भी बहुत फायदा मिलता है। वजन कम करने के अलावा चकोतरा डायबिटीज की समस्या, यूटीआई और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने में बहुत फायदा मिलता है। आइये जानते हैं वजन कम करने के लिए चकोतरा के फायदे और इसका सेवन करने का तरीका।
वजन कम करने के लिए चकोतरा के फायदे (Chakotra For Weight Loss in Hindi)
चकोतरा या ग्रेपफ्रूट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन न सिर्फ वजन कम करने के लिए बल्कि शरीर की कई अन्य समस्याओं में भी फायदा मिलता है। चकोतरा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। इसके अलावा चकोतरा में फोलेट, विटामिन-ए, कैरोटीन और लाइकोपीन भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। तेजी से वजन कम करने के लिए आप रोजाना चकोतरा का जूस पी सकते हैं और इसके अलावा इसका सेवन ही किया जा सकता है। आइये जानते हैं वजन कम करने के लिए चकोतरा के फायदे।
इसे भी पढ़ें : वजन घटाने में फायदेमंद है अंजीर, जानें कैसे करें सेवन
टॉप स्टोरीज़
1. तेजी से वजन कम करने के लिए फायदेमंद
मोटापे की समस्या आज के समय में हर 5 में से एक आदमी में देखने को मिलती है। इसकी वजह से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। तेजी से वजन कम करने के लिए चकोतरा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए आप रोजाना चकोतरा या ग्रेपफ्रूट का जूस पी सकते हैं। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि चकोतरा का सेवन करने से आपका तेजी से वजन कम होता है।
2. कब्ज और अपच में फायदेमंद
वजन संतुलित रखने के लिए पाचन तंत्र का ठीक होना बहुत जरूरी है। पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने पर आपको अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज और अपच को दूर करने के लिए चकोतरा का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन रोजाना सुबह या दिन के समय में कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : वजन बढ़ाने के लिए दिन में खाएं ये 10 फूड्स, जल्दी बढ़ेगा वजन
3. डायबिटीज में फायदेमंद चकोतरा
खराब जीवनशैली और खानपान में गड़बड़ी होने की वजह से आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है। डायबिटीज में चकोतरा का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में आप परेशानियों को कम करने के लिए चकोतरा के जूस का सेवन जरूर करें। यह शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है।
4. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए
कमजोर इम्यूनिटी होने की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां बहुत जल्दी हो जाती हैं। वजन संतुलित रखने और हेल्दी रहने के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। चकोतरा का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आप रोजाना एक गिलास जूस पीकर अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।
वजन कम करने के लिए कैसे पिएं चकोतरा का जूस? (How To Consume Grapefruit Juice For Weight Loss in Hindi)
वजन कम करने के लिए आप रोजाना नाश्ते या दोपहर के खाने के समय चकोतरा का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा चकोतरा का सेवन भी वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप कुछ ताजे चकोतरा का फल लें और इसका छिलका उतार दें। अब इसे जूसर में डालकर इसका जूस निकाल लें। इस जूस में आप स्वाद के लिए थोड़ा सा काला नमक मिला सकते हैं। रोजाना कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपको वजन कम करने के साथ-साथ कई समस्याओं में फायदा मिलेगा।
(All Image Source - Frepik.com)