सुबह के समय में हाथ सूजने को एक प्रकार का रोग कहा जा सकता है। इसके होने पर कलाई के अंदर रह रह कर खिंचाव पड़ता है, जिस वजह से काफी दर्द भी होता है। इसी के मद्देनजर हम आपको बाते रहे हैं सुबह के समय हाथ सूजने के कारण और इसका उपचार। सुबह के समय हाथों में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इसका सबसे प्रमुख कारण सूजन प्रभावित हिस्से में तरल पदार्थ का रुकना होता है। यह जोडों व पैरों की सूजन से संबंधित हो सकता है, तथा हाथ के एक या दोनों तरफ मौजूद हो सकता है। कुछ मामलों में यह किसी आघात के कारण हो सकता है, हालांकि इसका वास्तविक कारण पता करना मुश्किल है। इस समस्या के कारणों का पता कर, घरेलू उपचार की मदद से कुछ हद तक इस समस्या को समाप्त करने में मदद मिल सकती है।
इस समस्या के कारण हाथ के ऊतकों में सूजन हो जाती है और स्नायुओं पर अधिक दबाव पड़ता है और चुभन सी महसूस होती है।
सुबह के समय हाथ सूजने के कारण-
चूंकी हाथों और अंगुलियों का उपयोग काफी अधिक होता है या कहिए कि ये सबसे शोषित अंग होते हैं, इस कारण इनके घायल होने का जोखिम अधिक होता है। खासतौर पर गर्भावस्था के समय हाथों में सूजन देखी जा सकती है। गर्भावस्था में शरीर का फूलना स्वाभाविक प्रक्रिया होती है। इस अवस्था में न सिर्फ आपका पेट बल्कि पूरा शरीर फूलता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर फूलने के दो कारण होते हैं। पहला शरीर में पानी का रुकना और दूसरा रक्त खंड में वृद्धि। ऐसे में महिलाओं को सुबह के समय में हाथों पर सूजन आ जाती है। जैसे-जैसे प्रसव की तारीख नजदीक आती है, सूजन अक्सर ज्यादा दिखाई देती है। यह समस्या मासिक धर्म से पूर्व होने वाले सिंड्रोम के साथ महिलाओं में देखी जा सकती है।
बुजुर्गों में यह समस्या काफी सामान्य है। यहां तक कि कभी कभी सुबह वॉक करने वाले लोग हाथ और उंगलियों की सूजन की शिकायत करते हैं। यह एडियोपैथिक एडीमा के कारण हो सकता है। हालांकि शरीर में पानी का रुकने का सटीक कारण अभी अज्ञात है।
कई बार सुबह एक्सरसाइज करते समय भी हाथों में सूजन हो जाती है। इसके भी वास्तविक कारणों का ज्ञान अभी तक नहीं लग पाया है।
एक्सरसाइज करने पर मांसपेशियों के साथ-साथ आपके दिल और फेफड़ों में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। यह आपके हाथ को ठंडा रखने के लिए उनमें रक्त प्रवाह को कम कर देता है। बदले में, अपके हाथ में रक्त वाहिकाएं हाथ को व्यापक तौर पर खोलने की तगड़ी प्रतिक्रिया कर सकती हैं, जिस कारण हाथों में सूजन आ सकती है।
लिवर या किडनी रोग भी सुबह में हाथ सूजने के होने का कारण हो सकते हैं। हृदय रोगों, रक्त विकार, गठिया, या किसी संक्रमण के कारण भी यह समस्या हो सकती है। हालांकि यदि समस्याएं प्रकृति में गंभीर हैं तो सूजन भी अन्य लक्षणों के साथ जुड़ी हो सकती है, जो काफी प्रमुख हो सकते हैं। ऐसे में हाथों के कुछ सरल व्यायाम और इनकी स्ट्रेचिंग ऐसे कुछ मामलों में सहायक हो सकती है।
ध्यान रहे कि यदि समस्या काफी दिन तक रहे, या आपको कोई लाभ नहीं हो रहा है तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं ताकी आपको सूजन आने का सही कारण और इसका उपयुक्त इलाज मिल सके।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version