Doctor Verified

खांसते समय पसलियों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसका कारण

Pain In Ribs While Coughing: क्या खांसते समय आपकी पसलियों में भी दर्द होता है? तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, जानिए ऐसा क्यों...
  • SHARE
  • FOLLOW
खांसते समय पसलियों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसका कारण


Pain In Ribs While Coughing: खांसते समय लोगों छाती में दर्द, बलगम और जलन की समस्या तो बहुत आम है। लेकिन कुछ लोगों के साथ यह भी देखने के साथ खांसते समय पसलियों में दर्द की समस्या भी देखने को मिलती है। यह दर्द सामान्य से कई बार गंभीर भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण न सिर्फ लोगों को असहजता होती है, बल्कि कई बार वे इसकी वजह से काफी परेशानी भी महसूस करते हैं। पसलियों में दर्द होने पर उनके मन में अक्सर यह सवाल आता है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। यह सामान्य है या किसी गंभीर स्थिति का संकेत? कई बार लोग इस समस्या को लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन वे इसे सामान्य बताते हैं और आमतौर पर कुछ दवाएं देकर घर भेज देते हैं। लेकिन फिर भी लोगों में मन में यह स्थिति बनी रहती है कि आखिर खांसते समय पसलियों में दर्द के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Pain In Ribs While Coughing causes in hindi

खांसते समय पसलियों में दर्द क्यों होता है- Pain In Ribs While Coughing Causes In Hindi

डॉ सीमा की मानें, तो "यह सही है कि खांसते समय पसली में दर्द होने की समस्या काफी लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन हमें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि कुछ मामलों में यह दर्द समय के साथ बढ़ सकता है। अगर कोई व्यक्ति खांसते समय पसलियों में तेज दर्द या चटकने जैसी आवाज नोटिस करता है, तो आपका बता दें कि ऐसा पसली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण देखने मिल सकता है। खांसते समय आपकी छाती की मांसपेशियों में तनाव बढ़ जाता है, इसे इंटरकोस्टल मांसपेशियां कहा जाता है। ये इंटरकोस्टल मांसपेशियां पसलियों के बीच होती हैं। यह पसलियों को जोड़ने का काम करती हैं। साथ ही हमारे ऊपरी शरीर को भी स्थिर करती हैं। इनकी मदद से आपको सांस लेने में आसानी होती है। जब आपको खांसते समय पसलियों में दर्द का सामना करना पड़ता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी मांसपेशियां में खिंचाव और तनाव बढ़ गया है। दरअसल, खांसते समय इंटरकोस्टल मांसपेशियों को बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। आप जितना अधिक खांसेंगे, आपकी मांसपेशियों को उतना ही अधिक काम करना पड़ता है। इसके अलावा, बार-बार हिलने-डुलने के कारण भी पसलियों की मांसपेशियों में खिंचाव देखने को मिल सकता है।"

इसे भी पढ़ें: छाती में दर्द होना कौन सी बीमारी होती है?

डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?

खांसते समय पसलियों में दर्द महसूस होने पर हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जिससे कि स्थिति को जल्द कंट्रोल करने में मदद मिल सके। लंबे समय में लगातार खांसने की वजह से आपकी स्थिति गंभीर हो सकती है। 

All Image Source: Freepik

Read Next

तीखा खाना खाने की वजह से मुंह में जलन हो, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version