जानें हिप दर्द के कारण और उपचार

हिप दर्द के कारण और उपचार के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये लेख पढ़े।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें हिप दर्द के कारण और उपचार


हिप्स में दर्द की समस्या सबसे ज्यादा महिलाओं के होती है। हिप्स का अर्थ होता है कूल्हा। युवाओं से लेकर बुजुर्गो तक को अलग-अलग कारणों से कूल्हे की हड्डी से जुड़ी तकलीफ का शिकार बनना पड़ता है। कूल्हा शरीर का सबसे बड़ा जोड़ होता है। इसमें नरम और कड़क दोनो की तरह की हड्डियों का समावेश रहता है। ये हड्डिय़ां एक एक दूसरे से कुछ इस तरह से जुड़ी हुई होती है कि आसानी से हिल डुल सके। इसमें एक फ्लूड होता है जो हड्डियों को आपस में काम करने में सहायता करता है। इसी में दर्द की समस्या होने पर छोट-मोटे काम करना भी मुश्किल हो जाता है।  

क्या होता है दर्द का कारण

  • हिप्स में दर्द होने का एक कारण हड्डियों के बीच मौजूद फ्लूड की कमी भी होता है। फ्लूड की कमी हो जाने से हड्डिया आपस में रगड़ खाने लगती है, जिससे ये कमजोर हो जाती है। गिर जाने या बढ़ती उम्र के कारण भी इसकी हडिड्यां टूटफूट सकती है।
  • टेंडन शरीर की मसल्स को हड्डियों से जोड़ने वाली मजबूत रस्सी जैसी चीज होती है। यह काफी ताकतवर होती है। लेकिन अगर किसी झटके या लगातार किसी गलत मूवमैंट की वजह से इसे चोट पहुंच जाए तो यह काफी दर्द देती है। इस का दर्द मसल्स के मुकाबले देर से ठीक होता है।
  • शरीर जब भी मबूवमेंट करता है तो उस मसल्स, टेंडन और लिगामेंट उठाते है। बढ़ती उम्र और वक्त के साथ ये कमजोर पड़ते जाते हैं और दर्द देना शुरू कर देते हैं। मसल्स में आई चोट या टूटफूट जल्दी भर जाती है, मगर लिगामैंट में कोई टूटफूट आ गई तो लंबे समय के लिए आराम देना पड़ता है।
  • ज्यादा उम्र वाली महिलाओं में अगर लिगामेंट फ्रैक्चर की बात सामने आती है तो उन्हें लंबे समय तक आराम करना पड़ता है।महिलाओं को दर्द के साथ साथ इस हिस्से में जकड़न भी महसूस होने लगती है। उम्रदराज लोगो में हिप्स का दर्द संवेदनशील होता है।
  • उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और वे चोट नहीं झेल पातीं है।ये नरम हड्डियों को कमजोर कर देता है। जिससे शरीर में अर्थराइटिस का खतरा बढ़ने लगता है। जैसे जैसे इसका प्रभाव बढ़ेगा। हिप्स में दर्द की समस्या भी बढ़ती जाती है।
  • हल्की सी फिसलन भी हिप फ्रैक्चर का रूप ले सकती है। हड्डियों का कैंसर या हड्डियों तक पहुंच जाने वाला कैंसर शरीर की अन्य हड्डियों के साथसाथ हिप्स में भी दर्द पैदा करता है



हलकी फुल्की कसरत, स्ट्रैचिंग व्यायाम इस में मदद करते हैं। फिजियोथैरेपी भी ले सकते हैं। वैसे, स्विमिंग बहुत अच्छी कसरत होती है। यह हड्डियों पर ज्यादा दबाव नहीं डालती। दर्द से नजात पाने के लिए आप दर्द वाले इलाके पर 15 मिनट तक बर्फ रख कर सिंकाई करें। ऐसा आप दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

 

Image Source-Getty

Read More Article on Pain Management in Hindi

Read Next

जानें अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द के लिए कैसे बनायें हॉट पेपर क्रीम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version