घर से खाकर निकलें ये सस्ती चीज, आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी लू

हर मौसम का सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव होता है। किसी भी मौसम का आनंद उठाने के लिए दोनों ही की जानकारी जरूरी है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
घर से खाकर निकलें ये सस्ती चीज, आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी लू


हर मौसम का सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव होता है। किसी भी मौसम का आनंद उठाने के लिए दोनों ही की जानकारी जरूरी है। इन दिनों गर्मियों का प्रभाव अधिक होने के कारण व्यक्ति लू की चपेट में जल्दी आ सकता है। लू से राहत पाने के लिए इन सुछावों पर अमल करें।

  • हरी धनिया को पानी में भिगोकर रखें। फिर अच्छी तरह मसलकर और छानकर इसमें थोड़ी शक्कर मिलाकर पीने से गर्मियों में लू से बचाव होता है। 
  • मैथी की सूखी पत्तियों को पानी में रात भर भिगोकर रखें। अगले दिन हाथ से मसलकर छान लें। इसमें थोड़ा शहद मिलाएं। फिर इसे दो-दो घंटे के अंतराल पर पिएं।
  • गर्मी के दिनों में प्याज का सेवन भी अधिक करना चाहिए। इससे लू से बचाव आसानी से होता है। 
  • जौ का सत्तू भी लू के प्रभाव को कम करता है। पानी व नारियल पानी अधिक मात्रा में पिएं। इससे शरीर की शुष्कता(ड्राइनेस) और गर्मी कम होती है। 
  • अगर कोई व्यक्ति लू से प्रभावित हो और उपर्युक्त उपचार से भी उसे आराम न मिले या फिर उल्टी, दस्त व बुखार से ग्रस्त हो, तो अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। 

इसे भी पढ़ें : ज्यादा पानी पीना भी ठीक नहीं, हो सकती है दिमाग में सूजन

ये तरीके रखेंगे आपको सुरक्षित

  • धनिए को पानी में भिगोकर रखें, फिर उसे अच्छी तरह मसलकर तथा छानकर उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर पीएं। 
  • गर्मियों में आम का पन्ना पीना चाहिए। यह कच्चे आम का शर्बत होता है जो आपको लू से बचाता है।
  • इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इस पानी में शकर शक्कर मिलाकर पीने से लू से बचा जा सकता है।
  • बाहर निकलने से पहले हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी थोडी देर में पानी पीते रहें। दिन में खाली पेट बाहर नहीं निकले। घर से निकलने के पहले कुछ खाकर निकले।
  • धूप में कम से कम निकलने की कोशिश करें। अगर निकलना जरूरी है तो छाता जरूर लेकर चलें।
  • धूप में निकलने से पहले पूरे अंगो को ढकने वाले कपड़े पहने। अगर संभव हो तो सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें। इससे गर्मी कम लगती है।

इसे भी पढ़ें : रोजा-उपवास में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज बरतें ये सावधानियां

  • कच्ची प्याज भी लू से बचाने में मददगार होता है। आप खाने के साथ कच्चा प्याज का सलाद बनाकर खा सकते हैं। 
  • गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए तरबूज, ककड़ी, खीरा खाना चाहिए। इसके अलावा फलों का जूस लेना भी फायदेमंद है।
  • पानी में ग्लूकोज मिलाकर पीते रहना चाहिए। इससे आपके शरीर को उर्जा मिलती है जिससे आपको थकान कम लगती है।
  • लू से बचने के लिए बेल या नींबू का शर्बत भी पीया जा सकता है। यह आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
  • बाहर से आने के बाद तुरंत पानी नहीं पीएं। जब आपके शरीर का तापमान सामान्य हो जाए तभी पानी पीएं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles on Healthy Living in Hindi

Read Next

सिगरेट पीने वालों को जरूर कराने चाहिए ये 5 मेडिकल टेस्ट, फेफड़े नहीं होंगे खराब

Disclaimer