Doctor Verified

दांतों के इलाज के बाद गले में खराश क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

कुछ लोगों को दांत की समस्या का इलाज करने के बाद गले में खराश व जलन होने लगती है। आगे जानते हैं दांतों की किन समस्याओं के कारण गले में खराश हो सकती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों के इलाज के बाद गले में खराश क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण


दांतों को सफाई पर ध्यान देना बेहद आवश्यक होता है। यदि, दांंतों की साफ सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना कराना पड़ सकता है। दांतों की समस्या को दूर करने के लिए आप दांतों के डॉक्टर के पास ससमस्या का इलाज करा सकते हैं। लेकिन, कुछ मामलों में यह समस्या गले की परेशानी का भी कारण बनी सकती है। इसकी वजह से लोगों को गले में खराश और जलन होने लगती है। डिहाईडेशन भी गले में खराश का कारण बना सकता है। इस लेख में आगे नोएडा के डेंटल फैमिली केयर क्लीनिक के सीनियर डेंटिस्ट डॉक्टर डीएस यादव से जानते हैं कि दांतों की किन समस्याओं और उनके इलाज से आपको गले में खराश हो सकती है। 

दांतों में इलाज के बाद किन कारणों से गले में खराश हो सकती है? - What Cause Sore Throat After Dental Work in Hindi 

दांतों में होने वाली समस्याओं के इलाज के बाद कुछ लोगों को गले में खराश की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानते हैं इसके कुछ कारणों के बारे में।

दांत निकलवाने के बाद सूजन

दांत निकलवाने के बाद आपके मुंह के टिश्यू में सूजन आने लगती है। यह सूजन दो से तीन दिनों तक रह सकती है। इस वजह से लोगों को गले में खराश की समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में यह सूजन व्यक्तियों के गले तक फैल जाती है। इस वजह से व्यक्ति जलन का भी अनुभव करते हैं।  

sore throat after dental problems in hindi

दांतों में इंफेक्शन 

कई बार मसूड़ों में सड़न की वजह से व्यक्ति को मुंह में सूजन और दर्द हो सकता है। इस प्रभाव गले में भी हो सकता है। इस इंफेक्शन की वजह से व्यक्ति को गेल में खराश, खांसी, और कई बार खाना निगलने में भी दर्द होने लगता है। इस तरह की समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  

दांतों में फोड़ा होने पर भी सूजन मसूड़ों से आगे बढ़ सकती है। इसकी वजह से भी आपके गले में दर्द और खराश हो सकती है। वहीं, इलाज के बाद भी ठीक होने की प्रक्रिया में भी व्यक्ति को गले में खराश की समस्या हो सकती है। 

दांत की सर्जरी में एनेस्थीसिया का प्रभाव 

दांतों की कुछ समस्या में डॉक्टर छोटी सर्जरी करने का निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान एनेस्थीसिया की जरूरत होती है, ताकि व्यक्ति को सर्जरी के दौरान नींद आ जाए। कुछ केस में व्यक्ति को एनेस्थीसिया के प्रभाव के चलते कुछ संभावित समस्याएं हो सकती है। वहीं कई बार सर्जरी के दौरान मरीज के गले में सांस लेने के लिए एक पतली नली डाली जाती है। इससे भी व्यक्ति को गले में खराश की समस्या हो सकती है। 

मुंह का सूखना 

कई बार दांतों में सड़न, सूजन, दांतों की क्लीनिंग के बाद आपको मसूड़ों में दर्द होता है। इसकी वजह से आप मुंह को खोलकर रखते हैं। इस समस्या के कारण आपका मुंह सूख सकता है, जो डिहाईड्रेशन का कारण बन सकता है। इसकी वजह से भी गले में खराश हो सकती है। फिलहाल, इस विषय पर रिसर्च  की आवश्यकता है। 

अन्य संबंधित समस्याएं 

कुछ मामलों दांतों की समस्या शुरू होने से पहले व्यक्ति को गले में खराश की समस्या हो सकती है। दरअसल, इसे बीमारी के शुरुआती लक्षण मान सकते हैं। सर्दी लगने के बाद भी व्यक्ति को खांसी, नाक बहना और गला बैठने की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: गले में खराश और बलगम से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

गले में खराश होने पर आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इस दौरान हल्के गर्म पानी से गरारे करने पर गले की समस्या में आराम मिलता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शहद का उपयोग करें। इससे एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में सहायक हो सकता हैं। अगर, आपको दर्द या समस्या ज्यादा हो रही है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।     

Read Next

शरीर में दिखे ये 5 लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है लिवर का आकार, इस तरह से करें बचाव

Disclaimer