बेहतर नींद के लिए सोने से पहले लें दूध के साथ काजू, Rujuta Diwekar से जानें सही तरीका और अन्य फायदे

काजू दूध पीने से सिर्फ आपकी नींद ही बेहतर नहीं होती बल्कि ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मददगार है। Rujuta Diwekar से जानते हैं इसके फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बेहतर नींद के लिए सोने से पहले लें दूध के साथ काजू, Rujuta Diwekar से जानें सही तरीका और अन्य फायदे

काजू प्रोटीन, फैट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो कि दिल की बीमारियों से बचाने के साथ शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। तो, दूध कैल्शियम से भरपूर है और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। पर इन दोनों को एक साथ लेने के ज्यादा फायदे हैं। दरअसल, काजू को दूध में मिला कर पीने से ये सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को सही रखता बल्कि आपको मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। जी हां, ये बात हम नहीं बल्कि न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar)का कहना है।  न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की मानें, तो अब त्योहारों का सीजन आ गया और फिर शादी और पार्टी भी होंगी, तो ऐसे में कई बार आपकी नींद और स्लीप साइकिल गड़बड़ा सकती है। तो,  काजू वाला दूध आपको अपने नींद सही करने में मदद करेगा। साथ ही इसे पीने के कई फायदे और भी हैं। तो, आइए न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) से जानते हैं काजू दूध बनाने का तरीका और फिर जानेंगे इनके फायदे। 

insidemilkandmilk

काजू दूध बनाने का सही तरीका- Cashew Milk Recipe

1. थोड़े काजू लें और इसे 4 से 5 घंटे के लिए दूध में भिगो कर रख दें।

2. अब इसको ओखली में या सिल बट्टे पर दरदरा कर के कूट लें।

3. अब कूटे हुए काजू को एक सॉस पेन या पतीले में डाल लें। 

4. अब इसमें दूध डाल कर उबालें।

5. फिर इसमें और दूध मिलाएं और इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें : मुंहासों (एक्ने) को दूर करने के लिए एलोवेरा का इन 6 तरीकों से करें इस्तेमाल, दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

काजू दूध के फायदे-Cashew Milk health benefits

1. नींद को बेहतर बनाता है काजू दूध

काजू नींद के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें मेलाटोनिन के साथ मैग्नीशियम और जिंक जैसे आवश्यक खनिज होते हैं जो कि नींद में एक बड़ी भूमिता निभाते हैं। मेलाटोनिन, मैग्नीशियम और जिंक का संयोजन अनिद्रा को दूर करते है। ऐसे में जब आपको नींद ना आए, तो आप काजू वाल दूध पी कर सो सकते हैं। इसके अलावा दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन होता है, जो नींद और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें सेरोटोनिन और मेलाटोनिन होता है जो आपके बच्चे को अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है। 

2. स्किन के लिए फायदेमंद

काजू वाला दूध आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। काजू वाला दूध कॉपर से भरपूर होता है जो कि त्वचा में प्रोटीन के निर्माण में एक बड़ी भूमिका निभाता है। ये खनिज कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन को नियंत्रित करता है और त्वचा की लोच बढ़ाने में मददगार है। साथ ही ये त्वचा में झुर्रियों को कम करने में मददगार है।

inside1sleepcycle 

3. गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

काजू वाला दूध पीने के फायदे की बात करें तो इसमें विटामिन के होता है जो पेट में सूजन को रोकता है। ये गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही मेटाबोलिज्म को भी सही रखने और बोवेल मूवमेंट को तेज करने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें : क्या डायबिटीज के मरीज सोने से पहले पी सकते हैं दूध? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

4. आयरन की कमी को दूर करता है

जब आपके शरीर को पर्याप्त आयरन नहीं मिलता है, तो प्रोटीन हीमोग्लोबिन का उत्पादन नहीं कर पाता है और शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसके कारण एनीमिया हो जाता है। तो, काजू के दूध में आयरन की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह शरीर में आयरन का पर्याप्त स्तर बनाए रखने में मदद करता है। काजू के दूध से आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए, इसे स्मूदी में ताजा स्ट्रॉबेरी या संतरे के साथ मिलाकर मिला सकते हैं क्योंकि विटामिन सी आयरन के ऑब्जपशन में मदद करता है। 

5. हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

काजू दूध हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है। ये पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड में समृद्ध है। काजू के दूध में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी होते हैं जो कि हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं और हृदय रोग को रोक सकते हैं। साथ ही इसमें पोटेशियम होता है जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 

इसके अलावा दूध में काजू मिला कर पीने से ये इसका मैग्नीशियम हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर दोनों को कम करने में मदद करता है। इस तरह ये डायबिटीज में भी फायदेमंद है। तो, अगर आपने कभी भी काजू वाला दूध नहीं पिया है तो एक बार जरूर ट्राई करें।

All images credit: freepik

Read Next

क्या डायबिटीज के मरीज सोने से पहले पी सकते हैं दूध? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

Disclaimer