Doctor Verified

क्या वाकई स्ट्रेस के कारण भी प्रेगनेंट होने में आती है परेशानी? जानें डॉक्टर की राय

स्ट्रेस की वजह आपको भी गर्भधारण करने में समस्या आ सकती है। आगे जानते हैं इसके कारण और बचाव के उपाय।  

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Mar 16, 2023 13:13 IST
क्या वाकई स्ट्रेस के कारण भी प्रेगनेंट होने में आती है परेशानी? जानें डॉक्टर की राय

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

आज के दौर में काम के दबाव की वजह से महिलाओं और पुरुषों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तनाव आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही संपूर्ण स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। ऑफिस में घंटों काम का प्रेशर लेने से शरीर में कई तरह के दबाव दिखने लगते हैं। तनाव की वजह से आपकी  सोने की आदतों में बदलाव आता है। इसके साथ ही महिलााओं को गर्भधारण करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई रिसर्च से भी इस बात का पता चलता है कि स्ट्रेस आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। साथ ही इसकी वजह से महिलाओं के हार्मोन्ल बदलाव होते हैं और उनको कंसीव करने में समस्या होती है। इस लेख में मणिपाल अस्पताल खराड़ी, पुणे की स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकता पॉल से जानें कि स्ट्रेस की वजह से गर्भधारण करने में आने वाली समस्याओं के क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही उसे दूर करने के उपाय भी बताए गए हैं।

स्ट्रेस की वजह से गर्भधारण करने में समस्या का कारण  

स्ट्रेस और गर्भधारण के बीच के संबंध पर अभी रिसर्च की जा रही है, फिलहाल इस विषय पर और रिसर्च की आवश्यकता है। लेकिन बीते दिनों हुए कुछ रिसर्च से पता चलता है कि तनाव आपके मस्तिष्क के एक हिस्से (हाइपोथैलेमस) को प्रभावित करता है। इस हिस्से से शरीर का हार्मोन नियंत्रित किया जाता है। हाइपोथैलेमस आपके मस्तिष्क की ग्रंथि होती है, जो आपके ओवुलेशन प्रक्रिया में एग को जारी करने के लिए आवश्यक हार्मोन को नियंत्रित करती है।  

कई बार तनाव की वजह से महिलाओं का महावारी चक्र अनियमित हो जाता है। जिसकी वजह से ओवुलेशन प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति को स्ट्रेस इंड्यूस्ड एनोवुलेशन कहा जाता है।  

इसे भी पढ़ें : गर्भाशय में गांठ (फाइब्रॉएड) कैसे करती है प्रेग्नेंसी और फर्टिलिटी को प्रभावित, जानें डॉक्टर से 

stress and infertility in hidi

गर्भधारण करने के लिए स्ट्रेस को किस तरह से करें कम  

पर्याप्त नींद लें  

यदि आपको काम या जीवनशैली के कारण देर रात तक जल्दी उठना पड़ता है, तो नींद की लगातार कमी आपके शरीर और आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इससे आपका मस्तिष्क शांत होता है।  

एक्सरसाइज करें  

एक्सरसाइज करने से आपको तनाव में कमी आती है। इससे आपका संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है। एक्सरसाइज करने से आपको शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है। मानसिक शांति के लिए आप योग और मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं।  

संतुलित आहार लें  

संतुलित आहार खाने से आपका वजन नियंत्रित रहता है। मोटापा कई समस्याओं की मुख्य वजह होता है। स्ट्रेस की वजह से आपको मोटापा हो सकता है। इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें।  

इसे भी पढ़ें : Hyperovulation: जब एक महीने में रिलीज हो जाते हैं एक से ज्यादा अंडे, जानें इसके कारण 

शराब और धूम्रपान से दूर रहें  

शराब और धूम्रपान अधिक करने की वजह से भी आपको स्ट्रेस हो सकता है। साथ ही ये आपकी प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करता है। इसलिए महिलाओं को गर्भधारण में समस्या आ रही है तो ऐसे में उनको शराब और धूम्रपान से दूरी बनानी चाहिए।   

गर्भधारण में समस्या आने के कई कारण हो सकते हैं। स्ट्रेस की वजह से गर्भधारण में समस्या आने के संबंध पर अभी भी कई रिसर्च की जा रही है। यदि आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो डॉक्टर से सलाह लें। 

 

Disclaimer