Doctor Verified

क्या नाईट फॉल से भी आ सकती है कमजोरी? जानें डॉक्टर की राय

Does Nightfall Cause Weakness: नाईट फॉल के कारण शरीर में कमजोरी आती है या नहीं, इस लेख में डॉक्टर से जानें..
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नाईट फॉल से भी आ सकती है कमजोरी? जानें डॉक्टर की राय


Does Nightfall Cause Weakness: नींद के दौरान गंदे सपने आना, जिसे स्वप्नदोष या नाईट फॉल कहा जाता है बहुत ही आम समस्या है। यह समस्या आमतौर पर पुरुषों में देखने को मिलती है। इस स्थिति में व्यक्ति को नींद के दौरान गंदे सपने आते हैं, जिसके बाद उनका नींद के दौरान ही वीर्य लीक हो जाता है। जिसके बाद व्यक्ति को काफी थकान और कमजोरी महसूस होती है। कुछ लोग कभी-कभी, तो कुछ सामान्य से अक्सर इस समस्या का सामना करते हैं। किशोरों के साथ यह अधिक देखने को मिलती है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को लगातार नाइट फॉल हो रहा है, तो क्या यह उनके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है? या इससे शरीर में कमजोरी भी आ सकती है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ. DY पाटिल मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर, पुणे" के प्रोफे. डॉ अनु गायकवाड (MBBS, MD MED, Physician, Diabetologist) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

Does Nightfall Cause Weakness in hindi

क्या नाईट फॉल से शरीर में कमजोरी आती है- Does Nightfall Cause Weakness In Hindi

अगर किसी को सप्ताह में एक से दो बार नाईट फॉल की दिक्कत हो रही है, तो इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। यह शरीर की एक नैचुरल प्रक्रिया है और  पुरुषों में बहुत सामान्य है। यह तक तक सामान्य है, जब तक कि किसी व्यक्ति बार-बार और लगातार इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, नाईट फॉल की समस्या शरीर में पित्त दोष यानी गर्मी के बढ़ने के कारण होती है। इसके अलावा, जब कोई व्यक्ति सेक्सुअल गतिविधियों से लंबे समय तक दूर रहता है, तो भी यह समस्या देखने को मिल सकती है। क्योंकि इस स्थिति में आपके शरीर मे शुक्राणुओं की मात्रा काफी अधिक बढ़ जाती है और स्वप्नदोष की माध्यम से यह बाहर निकलते हैं। इससे आपको कुछ समय के लिए शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, लेकिन यह अस्थाई होती है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को लगातार और बार-बार यह समस्या हो रही है, तो उन्हें ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह कुछ मामलों किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या घी खाने से भी हो सकती है नाईट फॉल की समस्या? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

नाइट फॉल रोकने के लिए क्या करें?

1. अगर हस्तमैथुन न करें

>2. अच्छी डाइट लें और ज्यादा गर्म तासीर वाले फूड्स के सेवन की बजाए ठंडी तासीर वाले फूड्स का सेवन करें।

3. सोने से पहले मेडिटेशन और योग का अभ्यास करें।

इसे भी पढ़ें:

4. ज्यादा पोर्न देखने से बचें।

5. बिस्तर पर जाने से पहले नहाएं।

All Image Source: Freepik

 

Read Next

भारत में मिला चिकनपॉक्स का नया वैरिएंट ‘क्लैड 9’, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version