Sat Sep 12, 2026 | 02:17 AM IST

Doctor Verified

डायबिटीज में अनार का जूस पीना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें जवाब

Pomegranate Juice Benefits in Diabetes: डायबिटीज में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जानें डायबिटीज के मरीज अनार का जूस पी सकते हैं या नहीं?

असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डायबिटीज के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली अपनाने से मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और कई दूसरी परेशानियां भी हो सकती हैं। डायबिटीज के मरीज इसकी वजह से खानपान को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। जानकारी की कमी के कारण मरीज कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना बंद कर देते हैं, जो उनके लिए फायदेमंद होती हैं। अनार का सेवन करने और अनार का जूस पीने को लेकर भी डायबिटीज के मरीज अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। कुछ लोगों का यह सवाल भी है कि डायबिटीज के मरीज अनार का जूस पी सकते हैं या नहीं? आइए एक्सपर्ट डॉक्टर से जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को अनार का जूस पीना चाहिए या नहीं?

डायबिटीज में अनार का जूस पीना चाहिए या नहीं?-   Can Diabetes Patients Drink Pomegranate Juice?

अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेहत के लिए अनार के जूस के फायदे अनेकों हैं, कई बीमारियों और समस्याओं में अनार का जूस औषधि से कम नहीं है। अनार में प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, के, बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय बताते हैं कि डायबिटीज के मरीज अनार खा सकते हैं और संतुलित मात्रा में इसका जूस भी पी सकते हैं। डायबिटीज में अनार का जूस पीने से कई दूसरी समस्याओं का खतरा भी कम होता है। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से आपका ब्लड शुगर तो नियंत्रित रहेगा ही बल्कि इससे आपको हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम रहेगा।

Pomegranate Juice Benefits in Diabetes

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज क्या है और क्यों होता है? जानें ये बीमारी शरीर को कैसे करती है प्रभावित

डायबिटीज में अनार का जूस पीने के फायदे- Pomegranate Juice Benefits in Diabetes in Hindi

डायबिटीज के मरीजों के लिए अनार का जूस बहुत फायदेमंद होता है, बशर्ते इसका सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए। बहुत ज्यादा जूस पीने से आपको परेशानियां भी हो सकती हैं। रोजाना अनार का जूस पीने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-

1. ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीना फायदेमंद है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि अनार का जूस पीने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

2. अनार का जूस पीने से आपको कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

3. रोजाना अनार का जूस पीने से आपका वजन भी संतुलित रहता है। डायबिटीज के मरीजों में मोटापा एक गंभीर समस्या और इसकी वजह से कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।

4. दिल की अच्छी सेहत के लिए रोजाना अनार का जूस पीना फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीजों में हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है, ऐसे में रोजाना अनार खाना या जूस पीना आपके लिए फायदेमंद होता है।

5. अनार का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। अनार में मौजूद विटामिन ई और विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज होने पर इस तरह करेें अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव, हमेशा रह सकेंगे स्वस्थ

डायबिटीज के मरीज रोजाना एक गिलास अनार का जूस पी सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ उनका ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है, बल्कि ऊपर बताये गए फायदे भी मिलते हैं। अगर आप अनार का जूस नहीं पीना चाहते हैं, तो अनार के दानों को खा सकते हैं। डायबिटीज के मरीज जिन्हें गंभीर परेशानियां हैं, वे अनार का जूस पीने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com) 

Read Next

बवासीर से जल्द राहत दिलाता है ईसबगोल, जानें इस्तेमाल के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 11, 2022 15:00 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content