अगर देखा जाए तो पेट की शुद्धि के लिहाज से डकार आना अच्छी बात है। लेकिन जब ये चीज हद से ज्यादा बढ़ जाती तो शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। जब कोई इंसान खाना खाते वक्त या उसके बाद बार-बार डकार लेता है तो इसका मतलब है कि उसने खाने के साथ ज्यादा मात्रा में हवा निगल ली है। लेकिन जब डकार अधिक आए तो इसके पीछे पाचन तंत्र के ऊपरी भाग में पेप्टिक अल्सर या गैस्ट्रोपारेसिस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। जब लगातार डकार आती हैं तो लोग विचलित हो जाते हैं और उन्हें समझ में नहीं आता कि इन्हें कैसे रोकें। आज हम आपकी इस समस्या से निजात दिलाते के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं। इन उपायों के प्रयोग से आप डकार की समस्या को हमेशा के लिए अलविदा कह पाएंगे।
इसे भी पढ़ें : ये 3 घरेलू नुस्खे अस्थमा के असर को तुरंत कर देंगे कम
- लगातार डकार की समस्या के लिए इलायची बहुत अच्छा उपाय है। डकार आने पर इलायची डाल कर गरमा-गरम चाय बनाकर पीने से तुरंत राहत मिलती है। इलायची की चाय पीने से डाकार आने की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाता है।
- जल सिर्फ जीवन ही नहीं बल्कि कई समस्याओं का समाधान भी है। यदि लगातार डकार आए तो थोड़ा-थोड़ा कर ठंडा पानी पीजिये। ऐसा करने से जल्द ही डकार आना बंद हो जाती हैं।
- सौंफ पेट से सम्बंधित समस्याओं के लिए लाभदायक होती है। इसके सेवन से पेट में वायु की शिकायत ख़तम होती है। सौंफ का रस और गुलाबजल बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से हिचकी और डकार आना रुक जाती हैं। आप सौंफ को चबा भी सकते हैं।
- धनिया न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि लगातार आ रही डकारों की समस्या को भी ठीक करता है। तो यदि आपको लगातार डाकारें आ रही हों तो धनिया का एक डंठल चबा लें। जल्द ही डाकारे आना बंद हो जाएंगी।
- डकार आने पर अदरक को घिस कर उसका रस या चाय में डालकर पीने से लाभ होता है। खालिस रस का स्वाद अच्छा न लगे तो आप इसके रस में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : स्तनों की गांठ व बवासीर को जड़ से खत्म करता है ये 1 फूल
- पुदीने का सेवन करने से पेट सही रहता है। पुदीने की तासीर ठंडी होती है, लगातार डकार आने पर पुदीने की पत्तियों को चाय में मिला कर पीएं, जल्द ही इन परेशान करने वाली डकारों से निजात मिल जाएगी।
- क्योंकि डकार आना एक वायु विकार है और वायु विकार में सोडा पीना फायदा करता है। सोडा एसिडिक होता है, और कुछ एसिडिक पीने से पेट में बन रही गैस ठीक हो जाती है और डकार आना बंद हो जाती हैं।
- नींबू का रस भी लगातार डकार आने की समस्या को ठीक करता है। इसलिए जब डाकार आएं तो ताजे नींबू के रस के बिना कुछ मिलाए पियें, डकार बंद हो जाएंगी।
- लौंग एक प्राकृतिक हर्ब है, इसके सेवन से कई समस्याएं ठीक होती हैं। यह डकार आने पर भी फायदा करती है, तो लगातार डकार आने पर एक लौंग मुंह में रख कर चूसें, जल्द ही डकार आना बंद हो जाएंगी।
- ठंडा दूध पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। लगातार हिचकी या डकार आने पर ठंडा दूध पीना फायदा करता है। ठंडे दूध को धीरे-धीरे कर पीने से डकार आना बंद हो जाती हैं।
- खट्टे फल खाने से भोजन आराम से पच जाता है और डकार आने की समस्या भी ठीक हो जाती है। इसके लिए आप मुसम्मी, संतरा या फिर अनन्नास आदि फल खा सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version