महिलाओं के ब्रेस्ट साइज में अचानक बदलाव और ब्रेस्ट साइज का तेजी से बढ़ना सामान्य नहीं होता है। ब्रेस्ट साइज अचानक बहुत ज्यादा बढ़ने लगे तो यह गिगेंटोमैस्टिया (Gigantomastia in Hindi) का लक्षण माना जाता है। यह एक दुर्लभ हेल्थ कंडीशन है, जिसकी वजह से महिलाओं के स्तनों का आकार यानी ब्रेस्ट साइज बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। इस समस्या में ब्रेस्ट के टिश्यू असामान्य रूप से बढ़ने लगते हैं। गिगेंटोमैस्टिया की वजह से महिलाओं का वजन भी प्रभावित होता है और शारीरिक बनावट में भी बदलाव होते हैं। इस बीमारी के बारें में अभी भी शोध चल रहा है और वैज्ञानिक अभी तक इसके सटीक कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं। गिगेंटोमैस्टिया एक गैर-कैंसरयुक्त कंडीशन है, लेकिन सही समय पर इलाज न होने की स्थिति में मरीज शारीरिक रूप से अक्षम हो सकता है।
गिगेंटोमैस्टिया के कारण- Gigantomastia Causes in Hindi
गिगेंटोमैस्टिया एक तरह की रेयर हेल्थ कंडीशन है, जो बहुत कम महिलाओं में देखने को मिलती है। स्टार हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक गिगेंटोमैस्टिया को ब्रेस्ट हाइपरट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। इसका सबसे प्रमुख लक्षण महिलाओं का ब्रेस्ट साइज अचानक बढ़ना है। कुछ महिलाओं में यह समस्या आनुवंशिक कारणों से होती है, वहीं कुछ महिलाओं के शरीर में प्रोलैक्टिन या एस्ट्रोजन हॉर्मोन में असंतुलन के कारण यह समस्या देखने को मिलती है। गिगेंटोमैस्टिया के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं-
- प्यूर्बिटी और प्रेग्नेंसी की वजह से।
- ऑटोइम्यून डिजीज जैसे थायरॉयडिटिस, मायस्थेनिया ग्रेविस आदि के कारण।
- आनुवांशिक कारणों की वजह से गिगेंटोमैस्टिया की समस्या।
- डी-पेनिसिलमाइन, बुसिलामाइन, साइक्लोस्पोरिन जैसी दवाओं के साइड इफेक्ट्स की वजह से।
- पीरियड्स के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज (स्तनों का आकार) अचानक बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण
गिगेंटोमैस्टिया के लक्षण- Gigantomastia Symptoms in Hindi
गिगेंटोमैस्टिया के कारण महिलाओं का ब्रेस्ट साइज अचानक बढ़ने लगता है। इसका प्रमुख लक्षण ब्रेस्ट टिश्यू का तेजी से बढ़ना माना जाता है। गिगेंटोमैस्टिया के कुछ प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं-
- ब्रेस्ट साइज का तेजी से बढ़ना
- ब्रेस्ट में दर्द होना
- कंधे और पीठ में दर्द
- शरीर का पोश्चर खराब होना
- ब्रेस्ट इन्फेक्शन की समस्या
- दोनों ब्रेस्ट के साइज में अंतर
गिगेंटोमैस्टिया का इलाज और बचाव- Gigantomastia Treatment And Prevention in Hindi
ब्रेस्ट के साइज में बदलाव के बाद डॉक्टर जांच करके स्थिति का पता लगाते हैं। मरीज की स्थिति के हिसाब से हर व्यक्ति का इलाज अलग हो सकता है। इस समस्या की शुरूआत में डॉक्टर दवाओं के सेवन और डाइट में बदलाव से इसका इलाज करते हैं। जिन लोगों में इस समस्या के कारण ब्रेस्ट का साइज बहुत ज्यादा बढ़ जाता है उन्हें सर्जरी की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए खाएं ये फूड्स, मिलेगा फायदा
गिगेंटोमैस्टिया से बचाव के लिए आपको ब्रेस्ट की साइज में असामान्य बदलाव की शुरुआत होते ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा हेल्दी डाइट जिसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर हों, का सेवन करने से इस समस्या का खतरा कम होता है। अच्छी डाइट के साथ-साथ रोजाना व्यायाम करने से भी आप इस समस्या से बचाव कर सकती हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version