Study: आने वाले 30 सालों में 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक 30 सालों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। आइये जानते हैं क्या कहती है स्टडी।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Study: आने वाले 30 सालों में 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है, जिसके मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसकी वजह से हर साल लाखों लोगों की जान जाती है। वहीं यह बीमारी सैकड़ों लोगों की मौत और विक्लांगता का कारण भी बनती है। हाल ही में लांसेट जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक आने वाले 30 सालों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। ब्लड की सप्लाई कम होने के कारण ब्रेन के फंक्शन्स काम करना बंद कर देते हैं, जिससे ब्रेन स्ट्रोक आ जाता है। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

क्या कहती है स्टडी? 

लांसेट कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेन स्टोक की समस्या आने वाले समय में और भी तेजी से बढ़ सकती है। इस बीमारी के मामले साल 2050 तक 10 मिलियन तक बढ़ सकते हैं। अगले 30 सालों में ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में 50 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। इसके लिए इसके पीछे के कारणों जैसे हाइपरटेंशन या फिर धूम्रपान आदि पर रोक लगाने की जरूरत है। इनमें से आधे से ज्यादा मामले मस्तिष्क में होने वाले रक्तस्त्राव के कारण हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - खाने में नमक छोड़ दें तो 20% तक कम हो सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा, नई स्टडी का दावा

भारत में ब्रेन स्ट्रोक के मामले सबसे अधिक 

अन्य देशों के मुकाबले भारत में ब्रेन स्ट्रोक के मामले ज्यादा सामने आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल 9.6 मिलियन लोग ब्रेन स्ट्रोक से होने वाली अन्य परेशानियों का सामना करते हैं। यही नहीं हर साल 1.3 मिलियन लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं। जबकि 18 से 42 प्रतिशत लोगों की एक महीने के भीतर ही ब्रेन स्ट्रोक के कारण मौत हो जाती है। शोधकर्ताओं की माने तो हाइपरटेंशन कंट्रोल नहीं करना या फिर खराब आदतें फॉलो करना इसका मुख्य कारण माना जाता है। 

brainstroke

ब्रेन स्ट्रोक से बचने के तरीके 

  • ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए सबसे पहले हाइपरटेंशन और दिल से जुड़ी बीमारियों को ठीक करें। 
  • इसके लिए शराब और सिगरेट पीने की आदत से परहेज करें। 
  • इससे बचने के लिए शरीर में मोटापा न बढ़ने दें साथ ही जंक और फास्ट फूड खाने से भी परहेज करें। 
  • इसके लिए हेल्दी डाइट फॉलो करें। 
  • ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहें साथ ही नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें। 

Read Next

प्लेटलेट्स गिरने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे क्रिकेटर शुभमन गिल, जानें डिस्चार्ज होने के बाद हेल्थ अपडेट

Disclaimer