रोज दिन की शुरुआत करेंगे इस 15x15x15 फॉर्मूला से तो दूर रहेगा तनाव और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

सुबह के वक्त अपने मन और मस्तिष्क को अलर्ट करने के लिए आप 15x15x15 फॉर्मूला अपना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है 15x15x15 फॉर्मूला ?
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज दिन की शुरुआत करेंगे इस 15x15x15 फॉर्मूला से तो दूर रहेगा तनाव और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

सुबह उठने के बाद अगर आपका शरीर आलस से भरा रहता है, तो इसका असर आपके काम पर भी पड़ता है। इसलिए अपनी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए आपको अपने शरीर से आल्सय को दूर करना जरूरी है। शरीर से आलस को दूर करने के लिए मस्तिष्क का फ्रेश होना बहुत ही जरूरी है। सुबह के वक्त दिमाग को फ्रेश करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, इसलिए लिए बस तीन सिंपल 15x15x15 फॉर्मूला अपनाने की जरूर है। इस सिंपल फॉर्मूला से न सिर्फ आपका मूड फ्रेश होगा, बल्कि इसका सकारात्मक असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। चलिए जानते हैं आखिर क्या है ये 15x15x15 फॉर्मूला?

सुबह सूर्य की रोशनी में बैठें 15 मिनट

सुबह के समय सूर्य की किरणों में 15 मिनट रहने से मस्तिष्क फ्रेश होता है। दरअसल, सूर्य की ब्लू रोशनी में एक विशेष तरह की तरंगें होती हैं, जो आपके आंखों में मेलानोप्सिन की कोशिकाओं को हिट करती हैं। यह आपके मस्तिष्क में मेलाटोनिन हार्मोन (melatonin hormone) को कम करता है। मेलाटोनिन हार्मोन नींद को बढ़ावा देने वाला हार्मोन है। सूर्य की रोशनी न सिर्फ जगाने में आपकी मदद करती है, बल्कि इससे रात की नींद पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा सूर्य की किरणों में रोग निवारक गुण मौजूद होता है, जो शरीर की अनेक बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद करता है। सुबह के समय सूर्य की किरणों (Sunlight Benefits) में नमी मौजूद होती है, जिससे आपका मन शांत करता है।  

सुबह के वक्त सूर्य की किरणों में बैठने से इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। इसके अलावा आप पाचन शक्ति को मजबूत कर सकते हैं। सूर्य की रोशनी में बैठने से शरीर में होने वाले विटामिन डी की कमी को भी दूर किया जा सकता है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। इसके अलावा इसके कई अन्य फायदे हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - सफर के दौरान उल्टी क्यों होती है? जाने इसका कारण और उल्टी रोकने के आसान उपाय

15 मिनट करें शारीरिक एक्टिविटी/ 15 मिनट करें डीप ब्रीथिंग

सुबह के वक्त शारीरिक एक्टिविटी करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप सुबह करीब 15 मिनट बाहर जाकर टहलें या फिर आप 15 मिनट डीप ब्रीथिंग कर सकते हैं। 15 मिनट टहलने या फिर डीप ब्रीथिंग करने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। दिमाग में ऑक्सीजन का प्रवाह सही होने से आपका ध्यान केंद्रित रहता है। रिसर्च के मुताबिक, सुबह के वक्त हमारा शरीर विश्राम अवस्था में रहता है। इस अवस्था से हटने डीप ब्रीथिंग आपकी मदद कर सकता है। इससे करने से शरीर की उर्जा बढ़ती है। साथ ही आपकी मनोदशा को बेहतर करता है। 

डीप ब्रीथिंग या फिर सुबह के वक्त टहलने से सांस से जुड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आपकी स्मरण शक्ति अच्छी होती है, जो आपके काम को पहले से और अधिक बेहतर कर सकता है। आपकी ये छोटी से आदत आपके काम की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। 

चाय या कॉफी से पहले पिएं 15 घूंट पानी 

सोते समय हमारे शरीर में पानी की कमी होती है। हम में से ज्यादातर लोग इस बात से अनजान हैं। लेकिन आपको बता दें कि सोते वक्त सांस लेने की प्रक्रिया और शरीर से पसीना पहने में करीब 1 लीटर पानी खर्च होता है। ऐसे में अगर आप सुबह उठते ही पानी का सेवन नहीं करते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है।  इसलिए उठते ही हर रोज चाय कॉफी पीने से पहले करीब 15 घूंट पानी पिएं। ऐसा करने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा।  

इसे भी पढ़ें - वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में दिख रही हैं ये स्किन समस्याएं, डॉक्टर से जानें इनका कारण और बचाव के टिप्स

कैसे करें ये सब एक साथ?

आपको 15x15x15 फॉर्मूला को एक क्रम में सटीक तरीके से फॉलो करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसे आप अपनी सुविधा अनुसार क्रमवार तरीके से फॉलो कर सकते हैं। उदाहरण के लिए-

डीप ब्रीथिंग - हर दिन की तरह सुबह 5.30 बजे उठें। उठते ही आप सबसे पहले अपने बिस्तर पर ही बैठकर 15 मिनट डीप ब्रीथिंग कर सकते हैं।

पानी पिएं - बिस्तर पर डीप ब्रीथिंग करने के बाद 15 घूंट पानी पिएं। अगर आप चाहें, तो रात में ही अपने पास पानी रख लें और सुबह उठकर सबसे पहले पानी लिएं।

सूर्य की रोशनी लें - पानी पीने के बाद अपनी खिड़की खोलें और धूप जहां आ रही हो, वहां बैठ जाएं। अगर आप चाहें तो बाहर जाकर सूर्य की रोशनी का आनंद ले सकते हैं।

सुबह के वक्त ये सिंपल 15x15x15 फॉर्मूला अपनाने से आपको काफी फायदा हो सकता है। इससे ना सिर्फ आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि सेहत को भी कई फायदे हो सकते हैं। इन आदतों से आप गंभीर से गंभीर बीमारियों का बचाव कर सकते हैं। साथ ही अपने मन और मस्तिष्क से जुड़ी परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। 

Read more Articles on miscellaneous in Hindi

Read Next

मेडिकल टेस्ट (जांच) रिपोर्ट्स को कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका और जरूरी बातें

Disclaimer