पार्टी के बाद इन 4 चीजों से करें खुद को डिटॉक्स, नहीं होगी कब्ज और पेट दर्द की समस्या

वीकएंड या दोस्तों के साथ जब हम पार्टी करने जाते हैं तो वाकई बहुत खुशी मिलती है। पार्टी में खुद को कुछ भी खाने पीने के लिए आजाद रखते हैं। जबकि अगर हम खुद को यह इजाजत न भी दें तो दोस्त जबरदस्ती खिला देते हैं। इसलिए पार्टी में खाने से बचने के बजाय यह सोचना चाहिए कि पार्टी के बाद खुद को डिटॉक्स कैसे किया जाए। पार्टी में ज्यादा खाने से कई तरह के नुकसान होते हैं। यह कब्ज, एसिडिटी, हैंगओवर और पेट में दर्द का कारण बनता है। कई बार तो इससे वजन भी बढ़ने लगता है। केक, पेस्ट्री, चॉकलेट, मूस, बटर चिकेन, मलाई पनीर, कचौड़ी और कोफ्ते पार्टी में अकसर यही सब खाने को मिलता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पार्टी के बाद इन 4 चीजों से करें खुद को डिटॉक्स, नहीं होगी कब्ज और पेट दर्द की समस्या

वीकएंड या दोस्तों के साथ जब हम पार्टी करने जाते हैं तो वाकई बहुत खुशी मिलती है। पार्टी में खुद को कुछ भी खाने पीने के लिए आजाद रखते हैं। जबकि अगर हम खुद को यह इजाजत न भी दें तो दोस्त जबरदस्ती खिला देते हैं। इसलिए पार्टी में खाने से बचने के बजाय यह सोचना चाहिए कि पार्टी के बाद खुद को डिटॉक्स कैसे किया जाए। पार्टी में ज्यादा खाने से कई तरह के नुकसान होते हैं। यह कब्ज, एसिडिटी, हैंगओवर और पेट में दर्द का कारण बनता है। कई बार तो इससे वजन भी बढ़ने लगता है। केक, पेस्ट्री, चॉकलेट, मूस, बटर चिकेन, मलाई पनीर, कचौड़ी और कोफ्ते पार्टी में अकसर यही सब खाने को मिलता है। आप चाह कर भी खुद को रोक नहीं पाते। लेकिन इतना ऑयली और स्पाइसी फूड खाकर असहज महसूस होता है। ये सारी चीजें सीधे हमारे लीवर और दूसरे ऑर्गेंस पर असर डालती हैं। इस तरह हमारा मेटाबॉलिक सिस्टम प्रभावित होता है। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। यहां फोर्टिस हॉस्पिटल की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट रितिका समादर बता रही है पोस्ट पार्टी खुद को डिटॉक्स करने के खास उपाय।

हर्बल टी का कमाल

शरीर के विषैले पदार्थ (टॉक्सिन) बाहर निकालने के लिए हर्बल टी काफी कारगर होती है। आप रोजमेरी, ओर्टीचोक, ब्लैक रैडिश, पेपरमिंट लैवेंडर और लेमन आदि टी का सेवन दिन में 2-3 बार कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो मेटाबॉलिज़्म को मजबूत बनाते हैं। पार्टी के बाद शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे बेहतरीन उपाय है। सुबह खाली पेट हलके गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और नीबू मिलाकर रोजाना पीएं।

जल ही जीवन

दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना सेहत के लिहाज से अच्छा होता है। पानी शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकाल देता है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखता है। पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। जल में तमाम मिनरल्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाने में सहायक होते हैं। पानी से कैल्शियम और मैग्नीशियम भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें : 70% डाइट और 30% वर्कआउट का कॉम्बिनेशन है फिट बॉडी का फॉर्मूला, जानें क्यों?

नीबू का करें प्रयोग

एक बड़ी पानी की बोतल में एक नीबू का रस मिलाकर दिनभर सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम नियमित होता है और शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। नीबू का इस्तेमाल खाने में भी कर सकते हैं। सैलेड में डालकर कर सकते हैं।

फल खाएं सेहत बनाएं

सी$जनल फ्रूट्स (मौसमी फलों) में विटमिंस और पानी की मात्रा पर्याप्त होती है। अनन्नास, अंगूर, सेब और संतरा ऐसे फल हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। खाने से आधा घंटे पहले या बाद में ये फल खाए जाएं तो शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज़्म दुरुस्त होता है।

खूब खाएं हरी सब्जियां

ऑयली और स्पाइसी फूड के बजाय ज्य़ादा से ज्य़ादा हरी सब्जियों का उपयोग करें। स्टार्च के बजाय हरी सब्जियों को प्राथमिकता दें। उबले और मसले हुए आलू या पास्ता के बजाय अपनी प्लेट में हरी सब्जियों, हब्र्स, लेट्यूस और सैलेड रखें। इसी प्रकार पत्तागोभी, प्याज और लहसुन का भी प्रयोग अधिक करें। ये भी शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालने में सहायक होते हैं। बॉडी डिटॉक्स करने में फाइबर भी काफी मददगार होता है। इसलिए साबुत अनाज का अधिक से अधिक उपयोग करें। इस बात का ध्यान रखें इन सबके साथ चीनी, एल्कोहॉल और कॉ$फी से जहां तक हो दूर रहें। तभी आप शरीर को अच्छी तरह डिटॉक्स कर पाएंगे और सेहतमंद रहेंगे।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Other Diseases In Hindi

Read Next

एसिड रिफलक्स के कारण हो सकती है सीने में जलन और दर्द की समस्या, जानें लक्षण

Disclaimer