बिपाशा बसु से सीखें वजन घटाने के टिप्स

आपकी फिटनेस का राज़ आपके खाने पर भी निर्भर करता है अच्‍छा फिगर सिर्फ एक्सरसाइज से ही नही प्राप्‍त किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बिपाशा बसु से सीखें वजन घटाने के टिप्स

ये बात तो हर कोई जानता है कि बिपाशा बसु अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहती हैं। फिर चाहे वो एक्‍सरसाइज की बात हो या फिर खानपान को लेकर उनकी बेहतरीन डाइट। अगर आप भी बिपाशा की तरह फ्लैट टमी और खूबसूरत फिगर पाना चाहती हैं? तो इसके लिए आपको बिपाशा द्वारा बताए डाइट प्‍लान को फॉलो करना होगा, जिसके बारे में वह समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बताती रहती हैं। इन खाद्य पदार्थों में प्रचुर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन दोनो होता है। बिपाशा के मुताबिक, आपकी फिटनेस का राज आपके खाने पर भी निर्भर करता है अच्‍छा फिगर सिर्फ एक्सरसाइज से ही नही प्राप्‍त किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन डाइट्स के बारे में-

इसे भी पढ़ें : जिम करने के बाद जरूर खाएं ये 5 चीजें

protein

बिपाशा का डाइट प्‍लान

 

ओट्स दालचीनी के साथ: ये डाइट आपको भूख का एहसास नही होने देगी दिन भर और दालचीनी आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है।  

 

 

 

मौसमी: मौसमी इंसुलिन को कम करने में मदद करती है और मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इससे वजन कम होता है।  

 

 

 

लाल शिमला मिर्च: इसमें capsaicin होता है जो फैट बर्न करने में मदद करता है।

 

 

 

बादाम: यह प्रोटीन से भरपूर होता है जो आपको भूख से बचाकर रखता है। मेटाबोलिज्म को फास्ट करता है।

 

 

 

सैमन: सैमन मछली के अंदर ओमेगा-3 फैटी acid होता है जो कि पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।  

 

 

 

नाशपाती: स्वास्थ के लिये बहुत अच्छा होता है। इसमें मौजूद हेल्‍दी फैट उर्जा देते हैं।

 

 

 

ब्लू बेरी : यह antioxidants से भरपूर होता है। सुगर लेवल कम होने के कारण यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा है। यह लो कैलोरी स्‍नैक्‍स का काम करता है।  

 

 

 

ग्रीन टी: इसमें मौजूद नेचुरल कैफीन मेटाबोलिज्म को तेज करता है। और एनर्जी देता है। बढ़ी कैलोरी को बर्न करता है। इसके अलावा यह antioxidant होता है जो शरीर को डिटॉक्‍स करता है।

 

 

 

चिकन: यह हल्‍के प्रोटीन का बहुत अच्‍छा माध्‍यम है। यह आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट की जरूरत को कम करता है।  

 

 

 

स्वीट पोटैटो: ब्लड सुगर को नियंत्रित रखता है। मेटाबोलिज्‍म को बढ़ाता है।


Image Source : Getty
Read More Articales on Fitness in Hindi

Read Next

आपकी तरह दीपिका भी है दाल-चावल की शौकीन

Disclaimer