बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) छोटे पर्दे का पॉपुलर चेहरा हैं। छोटी सरदारनी शो में निमृत ने लीड रोल निभाया है। हाल ही में निमृत की मां ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि एक्ट्रेस निमृत क्रॉनिक फटीग का शिकार रही हैं। उन्होंने इससे लड़ने के लिए दवाओं का कोर्स भी किया है। डिप्रेशन और मोटापे का शिकार होने के बावजूद निमृत ने एक्टिंग करियर को बखूबी निभाया है। इस समय निमृत बिग बॉस शो (Bigg Boss 16) में अपने प्यारे अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। जानते हैं निमृत को कब पता चला था कि वो डिप्रेशन का शिकार हैं।
दवा की वजह से बढ़ा निमृत का वजन
निमृत की मां ने खुलासा किया है कि निमृत डिप्रेशन के चलते दवाओं का सेवन कर रही थीं। दवाओं के सेवन से निमृत का वजन तेजी से बढ़ने लगा। इस दौरान वे छोटी सरदारनी में बतौर मुख्य लीड पर काम कर रही थीं। डिप्रेशन का पता चलते के बाद, निमृत ने एक साल बाद शो छोड़ा और दवाओं से दूर रहने का फैसला किया। बिग बॉस में निमृत को अन्य कंटेस्टेंट अर्चना गौतम की ओर से उनके वजन पर मजाक करते भी देखा गया है। मजाक को गंभीरता से न लेते हुए निमृत ने भी बात को आगे नहीं बढ़ाया।
इसे भी पढ़ें- डिप्रेशन या तनाव होने पर पिएं ये 5 तरह की चाय, जल्द रिलैक्स हो जाएंगे आप
बिग बॉस शो में भी निमृत की तकलीफ नजर आई
इस समय बिग बॉस शो ऑन एयर चल रहा है। इस शो के पहले कैप्टन के रूप में निमृत को चुना गया था। उनकी सूझबूझ को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन उस दौरान निमृत को परेशान होते भी देखा गया है। कुछ एपिसोड्स में निमृत अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और रोते हुए उन्होंने बाकि कंटेस्टेंट्स से शांत रहने की अपील भी की। जानकारी के मुताबिक, इस समय निमृत ने अपनी दवाओं को छोड़ रखा है।
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर में पॉपुलर चेहरा हैं निमृत
आपको बता दें कि डिप्रेशन का शिकार हो चुकीं निमृत, मन की पक्की और दिमाग से बुद्धिमान हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस शो में वो ट्रॉफी जीत सकती हैं। बिग बॉस में निमृत की दोस्ती ज्यादातर घर वालों के साथ बनती नजर आती है। डायरेक्टर साजिद की फेवरेट निमृत, एक्ट्रेस टीना की भी अच्छी दोस्त हैं। शिव के साथ उनकी दोस्ती पसंद की जा रही है। निमृत का नाम, बिग बॉस शो में तज़ाकिस्तान से आए पॉपुलर चेहरे अब्दु रोजिक के साथ जोड़ा गया। मजाक के तौर पर निमृत को अब्दु का क्रश कहा जाता है।
डिप्रेशन के साथ मोटापा बढ़ने पर क्या करें?
मानसिक और शारीरिक बीमारियां एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। जो लोग डिप्रेशन का शिकार होते हैं, उनमें अकसर मोटापे के लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर आप डिप्रेशन और मोटापा दोनों से पीड़ित हैं, तो निम्न उपायों की मदद ले सकते हैं-
1. चीनी का सेवन बंद कर दें। इससे शरीर में फैट तेजी से बढ़ता है। शुगर डिटॉक्स आजमाएं, आपको कम समय में ही फर्क देखने को मिलेगा।
2. रोजाना 40 से 50 मिनट वॉक करें। किसी अन्य कसरत को करने के बजाय केवल वॉक करना भी फायदेमंद होता है। वॉक करने से शरीर में फैट की मात्रा घटने लगती है।
3. तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन की मदद लें। सुबह के समय ताजी हवा में ब्रीदिंग एक्सरसाइज और 15 मिनट मेडिटेशन करें। इससे तनाव और मोटापा दोनों घटेगा।
4. अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स को शामिल करें। ताजे फल और सब्जियों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। सुबह के नाश्ते में या लंच से पहले एक प्लेट सलाद का सेवन करें।
डिप्रेशन के लक्षण नजर आते ही काउंसलर से संपर्क करें। काउंसलिंग के जरिए तनाव और डिप्रेशन को बढ़ने से रोका जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version