जानें बड़ी नाक के क्‍या हैं बड़े फायदे

मुहावरों में नाक ऊंची और नीची होने की बात तो हम सुनते ही रहते हैं। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने बड़ी नाक के फायदे गिनाए हैं। अध्ययन के परिणाम 'एनल्स ऑफ आक्यूपेशनल हाइजीन' पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित हुए थे।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें बड़ी नाक के क्‍या हैं बड़े फायदे

मुहावरों में नाक ऊंची और नीची होने की बात तो हम सुनते ही रहते हैं। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने बड़ी नाक के फायदे गिनाए हैं। एक शोध के बाद उन्होंने कहा कि बड़ी नाक हमें कई बीमारियों से बचाती है। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि आम तौर पर लंबी नाक जुकाम और फ्लू के वायरस को दूर रखती है। वहीं बड़ी नाक हवा में मिले धूल के कणों और बैक्टीरिया को रोकने में प्राकृतिक अवरोधक का काम करती है।

 


डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में बताया गया है कि बड़ी नाक वाले लोगों की सांस में सामान्य लोगों की अपेक्षा सात प्रतिशत कम प्रदूषक पदार्थ पहंुच पाते हैं। बड़ी नाक मुंह के संपर्क में आने वाले जीवाणुओं को भी दूर रखती है।


लोवा यूनिवर्सिटी के डाक्टर रेनी एंथोनी ने बताया, 'नाक हमें कई रोगों से बचाने के साथ मुंह को भी सुरक्षा प्रदान करती है। बड़ी नाक होने से व्यक्ति में संक्रमण का भी खतरा कम होता है।'


वैज्ञानिकों ने अपने शोध के लिए दो कृत्रिम नाक तैयार कराई। एक नाक दूसरी के मुकाबले 2.3 गुना बड़ी थी। उसके बाद दोनों नाकों को दो होंठ युक्त दो अलग-अलग कृत्रिम चेहरों पर लगा दिया गया। उसके बाद इन चेहरों को बाहरी हवा के संपर्क में रख दिया गया। परिणामों में देखा गया कि छोटी नाक के मुकाबले बड़ी नाक में धूल के कण कम जमा हुए।


अध्ययन के परिणाम 'एनल्स आफ आक्यूपेशनल हाइजीन' पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित हुए थे।

 

Read Next

हेल्‍दी रहना है तो छोड़ें ये बुरी आदतें

Disclaimer