तेजी से वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 वेट लॉस स्मूदीज, घटेगा मोटापा और सेहत को मिलेंगे कई फायदे

वजन घटाने के लिए आप कई तरह के स्मूदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके सम्रग स्वास्थ्य को फायदा मिलता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
तेजी से वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 वेट लॉस स्मूदीज, घटेगा मोटापा और सेहत को मिलेंगे कई फायदे


वजन घटाने के लिए हम कई तरह की मेहनत करते हैं लेकिन कहीं न कहीं अपनी डाइट से जरूरी पोषक तत्वों को कम करते जाते हैं। ऐसे में आपके लिए ये नुकसानदायक हो सकता है। वजन घटाने के लिए आप स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं। सही पोषक तत्वों से भरपूर स्मूदी आपको गर्मियों में हाइड्रेट और तरोताजा बनाए रख सकता है। इससे आपको पेट की चर्बी कम करने और शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिलता है। वेट लॉस के लिए आपको अपने आहार में स्मूदी को शामिल करते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि आप अपने वेटलॉस डाइट में फाइबर, स्वस्थ वसा और प्रोटीन को जरूर शामिल करें। इसके अलावा आपको इसमें चीनी की मात्रा बिल्कुल शामिल नहीं करनी चाहिए बल्कि आपको फलों की नैचुरल मिठास को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपनी स्मूदी में फलों, सब्जियों के अलावा कई तरह के बीज भी शामिल कर सकते हैं।

इन स्मूदी का करें सेवन

1. रास्पबेरी चॉकलेट स्मूदी

रास्पबेरी और चॉकलेट स्मूदी आपके वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। रास्पबेरी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होती है और चॉकलेट आपके हृदय और मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आप अपने एक्सरसाइज रूटीन और जिम के बाद स्मूदी का पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप कई तरह के फलों और सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। रास्पबेरी चॉकलेट स्मूदी बनाने के लिए आप केला, काजू और कोको पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Weight-loss

Image Credit- Freepik

2. नारियल काजू प्रोटीन स्मूदी

वजन घटाने के लिए नारियल पानी को बेहद उपयोगी माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, स्वस्थ वसा और काफी कम मात्रा में कैलोरी पायी जाती है। इसके साथ काजू मिलाने से आपको कार्ब्स की मात्रा भी मिलती है, जो आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखता है। इसे आप सुबह के समय पी सकते हैं। इसके लिए आप नारियल पानी, काजू, अलसी के बीज और प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे आप अपने तरीके से बना सकते हैं। 

3. फल से बनी स्मूदी

स्मूदी बनाने के लिए फल एक सबसे अच्छा विकल्प है। यह आपकी स्किन और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा हो सकता है। साथ ही इसमें नैचुरल मिठास भी होती है। फलों के सेवन से आपको विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और कई तरह के पोषक तत्व मिल सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप कीवी, सेब, स्ट्रॉबेरी और चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पेट और कमर की चर्बी से छुटकारा चाहते हैं तो डाइट में शामिल करे ये 6 फूड

4. एप्पल पाई

एप्पल पाई वेटलॉस के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। इसमें आप कई तरह के फ्लेवर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यह और भी स्वादिष्ट बना सकता है। एप्पल पाई में वेनिला और दालचीनी को शामिल कर सकते हैं। अगर आपको दूध से परेशानी है, तो आप इसमें बादाम दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको शूट करे तो आप इसमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर भी मिला सकते हैं। 

Weight-loss

Image Credit- Freepik

5. केला स्मूदी

आप वेटलॉस के लिए केला और डॉर्क चॉकलेट स्मूदी भी बना सकते हैं। यह हृदय रोगों और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी काफी मददगार हो सकता है। इसके लिए यह गट हेल्थ को भी बनाए रखता है और दिनभर आपको ऊर्जावान रखता है। इसके लिए आप केला, चेरी, वनीला और बादाम दूध का उपयोग कर सकते हैं। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

जांघ की चर्बी कैसे कम करें: इस खास मसाज से घटेगी जांघ की चर्बी, जानें तरीका और फायदे

Disclaimer