Expert

लिवर को हेल्दी रखने के लिए पिएं ये खास चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे

Tea To Improve Liver Function: लिवर से जुड़ी समस्याएं होने पर ये खास चाय डाइट में शामिल करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं, जानें इसे कैसे बनाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर को हेल्दी रखने के लिए पिएं ये खास चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे

Tea To Improve Liver Function: बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है, कि जब वे सुबह सोकर उठते हैं तो बहुत थकान महसूस करते हैं। साथ ही उन्हें काफी लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है और जब लगती है तो वे बहुत अधिक खा जाते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्याओं का सामना करते हैं तो यह संकेत हो सकता है कि आपको अपने लिवर स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसी समस्याएं आमतौर पर तब देखने को मिलती हैं जब आपका लिवर ठीक से फंक्शन नहीं करता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर द्वारा उपचार के साथ जीवनशैली और खानपान की आदतों कुछ बदलाव के साथ आसानी से लिवर से जुड़ी समस्याओं को ठीक और फंक्शन में सुधार किया जा सकता है। इसके अलावा लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप कुछ फूड्स को बी शामिल कर सकते हैं। डायटीशियन मनप्रीत ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में एक ऐसी चाय की रेसिपी शेयर की है, जो लिवर फंक्शन में सुधार करने में बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस चाय को बनाने और सेवन का तरीका, साथ ही लिवर के लिए इसके फायदे।

Tea To Improve Liver Function in hindi

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए चाय कैसे बनाएं- How To Make Tea For Healthy Liver In Hindi

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले आपको लिवर के लिए लाभकारी कुछ सामग्रियों का एक मिश्रण तैयार तैयार करना होगा। इसके लिए आपको चाहिए....

  • धनिया के बीज - 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 2 छोटे चम्मच
  • डंडेलियन चाय पत्ती - 2 छोटे चम्मच
  • सोंठ पाउडर - 2 छोटे चम्मच

चाय बनाने और सेवन का तरीका:

सभी सामग्रियों को एक जार या एयर टाइट कंटेनर में डालें और हिला-हिला कर मिक्स करें। लिवर हेल्थ बूस्ट करने के लिए आपका काढ़ा तैयार है। 

इसका सेवन करने के लिए आपको आधा चम्मच काढ़ा 1 गिलास पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न हो जाए। इसका सेवन दिन के दो बड़े भोजन के बीच में करें जैसे ब्रेकफास्ट और लंच के बीच, फिर शाम के समय।

इसे भी पढें: मैग्नीशियन की कमी दूर करने के लिए पिएं ये स्पेशल स्मूदी, कई समस्याओं से मिलेगी राहत

लिवर के लिए कैसे फायदेमंद है ये चाय?

1. धनिया के बीज (Coriander Seeds)

यह लिवर फंक्शन में सुधार करने के साथ ही लिवर की कोशिकाओं के फंक्शन को भी बेहतर बनाते हैं।

2. सोंठ पाउडर (Dry Ginger Powder)

यह सूजन से लड़ने में मदद करता है,  लिवर की डैमेज  कोशिकाओं को कम करता है।

इसे भी पढें: गर्मियों में ये 6 ड्रिंक्स पीने से आंतों में बढ़ेंगे अच्छे बैक्टीरिया, सेहत को भी मिलेंगे कई लाभ

3. हल्दी (Turmeric)

यह लिवर में बाइल जूस के उत्पादन को स्टिमुलेट करने में मदद करती है।  साथ ही शरीर में अतिरिक्त फैट के निर्माण को रोकती है। 

4. डंडेलियन की पत्तियां (Dandelion Leaves)

यह लिवर को डिटॉक्स और फंक्शन में सुधार करने में बहुत लाभकारी है।

Read Next

ज्यादा टमाटर खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Disclaimer