अपने दैनिक दिनचर्या में अपने आहार से लेकर सभी चीजों का ध्यान रखते है ताकि हमारा शरीर सुंदर और स्वस्थ रहे। साथ ही आप ये भी चाहते है कि आपका शरीर सुडौल और आकर्षक दिखे लेकिन कई बार हमारे कंधे मोटे या सही शेप में न होने के कारण मसल्स भी कमजोर हो सकते है। सही एक्सरसाइज न करने के कारण कंधे गोल और चौकोर हो जाते है। इससे आपके आत्मविश्वास में भी कमी आती है। साथ ही अगर आपके कंधे मजबूत नहीं होते है, तो आपको खेलने या काम करने के दौरान चोट भी लग सकती है। ऐसे में आप शेपड और मजबूत कंधे पाने के लिए कुछ साधारण एक्सरसाइज घर पर ही कर सकते हैं। इससे भी आपके कंधे सही शेप में आ जाते हैं और इनमें मजबूती भी आती है। इसके अलावा एक्सरसाइज की मदद से आपकी रीढ़ की हड्डी और छाती को भी मजबूत बनाने में मदद मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक्सरसाइज और उनको करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
कंधों के सही शेप के लिए करें ये एक्सरसाइज
1. अपराईट एक्सरसाइज (Upright Row exercise)
इस तरह की एक्सरसाइज में आप डम्बल के सहारे या किसी 5 किलो की वस्तु को दोनों हाथों में उठाकर एक नियत दिशा में ऊपर की ओर उठाते हैं। इससे कंधों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और सही आकार देने में मदद मिलती है। साथ ही इसकी मदद से एक्सट्रा फैट भी बर्न कर सकते है।
करने का तरीका
1. सबसे पहले पैरों के बल खड़े हो जाएं और गहरी सांस लें।
2. फिर दोनों हाथों से डम्बल या 5 किलो तक के वजन को उठा लें।
3. फिर इसे अपने कोहनियों से वी-शेप बनाते हुए कंधों तक लेकर जाएं। इस दौरान आपके हाथ छाती के पास रहने चाहिए।
4. एक्सरसाइज के दौरान सांस लेते और छोड़ते रहें। इससे आपको आराम मिलेगा।
5. इस एक्सरसाइज को 15 बार कर सकते हैं। थक जाने पर आप बीच में थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं।
Image Credit- Runtastic
2. बैंडेड पुल अपार्ट्स (Banded pull aparts)
इस एक्सरसाइज की मदद से आपके कंधे और छाती वाले हिस्से में मजबूती आती है। साथ ही चेस्ट को भी शेप में लाने में मदद मिलती है। कंधे भी चौड़े होते हैं। इसके लिए आपको अपने हाथ में एक स्ट्रेचिंग रबड़ बैंड लेने की जरूरत होती है।
करने का तरीका
1. इस एक्सरसाइज को करने से पहले आप हाथों में गलब्स लगा सकते है वरना आपको रबड़ से चोट लग सकती है।
2. अब कंफर्ट तरीके से सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को आगे की तरह कंधों के सामने रखें।
3. अपने हाथों को चेहरे से थोड़ा दूर रखें और हाथों में रबड़ बैंड ले लें।
4. फिर रबड़ बैंड को हाथों से अलग-अलग दिशा में ले जाएं और कंधों की मदद से दूर खींचे।
5. फिर वापस अपने स्थान पर ले आएं। इस एक्सरसाइज को आप 10 बार कर सकते हैं।
3. रिवर्स स्नो ऐंजल (Reverse Snow Angel)
इस व्यायाम की मदद से कंधों के फैट को कम करने में मदद मिलती है। कई बार कंधों पर जमें एक्सट्रा फैट के कारण आप अपने मनपसंद कपड़े तक नहीं पहन पाते है। ऐसे में ये एक्सरसाइज आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। साथ ही इससे आपकी पेट की चर्बी भी कम हो सकती है। इसे आप घर पर अपने बेड पर आसानी से कर सकते हैं।
करने का तरीका
1. सबसे पहले योग मैट पर पेट के बल ले जाएं।
2. इस दौरान अपने सिर को तौलिए पर रखें ताकि चोट न लगे।
3. हाथों को आगे की ओर सीधा रखें और लंबी सांस लेते हुए उन्हें हिप्स तक लें जाएं।
4. फिर सांस छोड़ते हुए उन्हें वापस आगे की ओर ले आएं।
5. इसे 12 से 15 बार करने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें- ग्रुप में एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, बना रहता है मोटिवेशन
4. इंवरटेट पुशअप्स (Inverted Pushup)
इंवरटेट पुशअप्स की मदद से आपके शरीर के सभी अंगों को लचीला बनाने में मदद मिलती है। इससे कंधे और हाथों में लचीलापन आता है और कमर के दर्द में भी आराम मिलता है। इससे कंधे चौड़े होते है और चेस्ट भी शेप में रहते है। इससे पैरों में भी ताकत आती है।
करने का तरीका
1. इस एक्सरसाइज को करने के लिए योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
2. फिर धीर-धीरे हाथों की मदद से हिप्स को मोड़ते हुए V-शेप में खड़े हो जाएं। इस दौरान आपके हाथ फर्श को छूने चाहिए।
3. हाथ और पैरों के पंजे की मदद से सिर को नीचे की तरफ ले जाते हुए पुशअप्स करने की कोशिश करें।
4. इस दौरान अपने पैरों को सीधा रखने की कोशिश करें ।
5. इस व्यायाम को आप 10 बार कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik
5. टेबलटॉप लिफ्ट (Tabletop Lift)
इस व्यायाम की मदद से बाहों में जमा फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसमें आपके चेस्ट और कंधों को खोलने में मदद मिलती है और मांसपेशियां मजबूत होती है। साथ ही इसकी मदद से पेट की चर्बी भी कम हो सकती है।
करने का तरीका
1. इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पीठ के बल योग मैट पर लेट जाएं।
2. फिर हाथ और पैरों की मदद से ब्रिज बनाते हुए अपने दोनों हाथों और पैरों को मोड़ें।
3. इसके बाद इस स्थिति में खुद को ऊपर उठाने की कोशिश करें और फिर वापस उसी स्थिति में आ जाएं।
4. इस दौरान अपने हाथों को सीधा रखें और पैरों की मदद से शरीर को सहारा देते रहें।
5. इस व्यायाम को आप 10 बार कर सकते हैं।
व्यायाम की मदद से आप अपने कंधों को मजबूत और शेप बना सकते हैं लेकिन अगर आपको कोई खास परेशानी हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इसके अलावा आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि शरीर को सुडौल बनाने में मदद मिले।