शहरी जिंदगी में भाग दौड़ की वजह से हमें अपने लिए समय ही नहीं मिल पाता है। सुबह ऑफिस और देर रात तक काम की वजह हम योग और एक्सरसाइज को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना ही नहीं पाते हैं। लेकिन ये आदत हमें तेजी से बीमारियों की ओर ले जाती है। जबकि हमें पैसे कमाने के साथ ही सेहत पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। यदि आप सप्ताह में पांच दिन ऑफिस जा रहे हैं और आपको उन दिनों एक्सरसाइज के लिए समय नहीं पा रहा है तो आप सप्ताह के अंत में छुट्टियों के दौरान कुछ हल्के व्यायाम या एक्सरसाइज को करने से खुद को फिट रख सकते हैं। चलिए आगे जानते हैं वो कौन सी एक्सरसाइज हैं जिन्हें आप अपने सप्ताह के अंत में कर सकते हैं।
सप्ताह के अंत में की जाने वाली एक्सरसाइज
पूरे सप्ताह खुद को फिट रखने के लिए आप केवल दो दिन यानी की सप्ताह के अंत में भी योग या एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आप पूरे सप्ताह खुद को एनर्जिटिक महसूस करेंगे। चलिए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में।
टॉप स्टोरीज़
पीठ के लिए एक्सरसाइज
प्लैंक एक्सरसाइज को करने से आप अपने शरीर के अनावश्यक फैट को तेजी से बर्न कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से आपको कई फायदे होते हैं। इसके साथ ही कुछ एक्सपेरिमेंट कर आप रीढ़ की हड्डी के लिए भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
इसे करने का तरीका
- इसे करने के लिए आप प्लैंक पोजिशन पर आए और उसके बाद अपने एक हाथ खोलकर उसे जितना हो सकें उतना फैलाएं।
- एक हाथ के साथ करने बाद दूसरे हाथ से भी ये ही प्रोसेस दोहराने का प्रयास करें।
- ऐसा कम से कम पांच बार अवश्य करें। इससे रीढ़ की हड्डी को आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें : रोजाना 1 घंटे की एक्सरसाइज के बाद भी आपको जरूर करने चाहिए ये 5 काम, सेहतमंद रहने के लिए है जरूरी
जम्पिंग जैक्स को करें ट्राई
इससे आपके हाथों और पैरों की एक्सरसाइज होती है। साथ ही वह सक्रिय बनते हैं। उनका रक्त संचार पहले की अपेक्षा बढ़ता है।
इसे करने का तरीका
- इसे करने के लिए आप अपने हाथों को कंधों के साथ ऊपर उठा लें।
- इसके बाद पैरों को हल्का सा खोलें।
- अब धीरे से घुटनों को मोड़े और ऊपर की ओर जंप करें।
- ऊपर की ओर जंप करते समय पैरों और हाथों को पूरा खोलने का प्रयास करें।
- एक बार में इसे पांच बार करने का ही प्रयास करे। बाद में इसके सेट बढ़ा दें।
रस्सी कूदना है बेहतर एक्सरसाइज
रस्सी कूदना एक सबसे आसान एक्सरसाइज हैं। इसे आप घर पर कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास एक रस्सी की आवश्यकता होती है, जो बाजार में आसानी से मिल जाती है। इस एक्सरसाइज से शरीर की स्ट्रैंथ बढ़ती है।
इसे करने का तरीका
- रस्सी के दोनों छोरों को एक-एक हाथ में पकड़ें।
- इसके बाद रस्सी को शरीर के बीच से धुमाते हुए कूदना शुरु करें।
- पहले दो मिनट, फिर तीन और फिर अधिक समय बढ़ाते रहें।
हैंड स्टैंड हैं फायदेमंद
ब्लड सर्कुलेशन को बैलेंस करने के लिए आप हैंड स्टैंड कर सकते हैं। इसे शुरू में करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन एक बार प्रैक्टिस करने पर आप इसे आसानी से कर लेंगे। बालों की समस्या होने पर ये एक्सरसाइज काफी फायदेमंद होती है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर इसे नहीं करना चाहिए।
इसे करने का तरीका
- अपने हाथों की दोनों कोहनियों को जमीन पर लगा दें।
- हथेली के पास सिर को रखते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाने का प्रयास करें।
- पैरों को ऊपर की ओर सीधा कर लें।
- ये एक्सरसाइज आप 30 सेंकड से शुरू करें और बाद में समय को अपनी सुविधा अनुसार बढ़ा लें।
स्क्वाट्स करना सीखें
स्क्वाट्स एक्सरसाइज आपके शरीर को सुडोल बनाने का काम करती है। इससे पैरों और पीठ के नीच का हिस्सा मजबूत बनता है। इसके साथ ही पीठ से नीचे के हिस्से का फैट कम होता है।
इसे करने का तरीका
- इसमें आप पैरों की उंगलियों को सामने की ओर रखें।
- हेथलियों को साथ में जोड़े और कंधे के सामने लाएं।
- इसके बाद घुटनों को झुकाते हुए।
- कुल्हों को नीचे की ओर ले जाएं।
- ये एक्सरसाइज 10 से 15 बार करें।
इसे भी पढ़ें : खाना खाने के बाद करें ये 4 एक्सरसाइज, डाइजेशन में मिलेगी मदद
कई बार आप काम के चलते एक्सरसाइज को समय नहीं दे पाते हैं। लेकिन ऐसे में आप सप्ताह के अंत में थोड़ी बहुत एक्सरसाइज कर शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। इसके लिए आपको वीकएंड पर सोने की जगह वर्कआउट पर ध्यान देना चाहिए।