आया कच्ची कैरियों का मौसम, लू से बचाए और खून साफ करे

लू से बचने का आसान और सस्ता उपाय है- कच्ची कैरियां। गर्मी अगर आपने साथ लू लाती है तो उससे बचने के उपाय भी लाती है। उस उपाय के बारे में इस स्लाइडशो में जानें और लू से बचें।
  • SHARE
  • FOLLOW
आया कच्ची कैरियों का मौसम, लू से बचाए और खून साफ करे


आपने कभी कच्चे
आम खाएं हैं...?
बचपन में खाया था। तो अब बड़े होकर भी खाइए। क्योंकि कच्चा आम खाने से लू नहीं लगती। कच्ची कैरी बच्चों को काफी पसंद आती है और वे इसकी चटनी काफी चटकारे लेकर खाते हैं। जबकि कच्ची कैरी स्वाद को बढ़ाने के साथ शरीर को सेहतमंद भी बनाती है। कच्ची कैरी उर्फ कच्चे आम में ऐसे कई गुण होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण लोग लू से बचने के लिए कच्ची कैरी खाते हैं।

 

लू से बचाए कच्ची कैरी का पानी

मैंगो शेक से ज्यादा फायदेमंद है कच्ची कैरी का पानी। लू से बचने के लिए रोज सुबह कच्ची कैरी का पानी पिएं।

इसे भी पढ़ें- लू से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

इसका पानी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4 कच्चे आम
  • 1 ग्लास पानी
  • 1 चम्मच काला नमक

 



बनाने की विधि

  • सबसे पहले इन आम को उबाल लें या चुल्हे में भून लें।
  • अब इन भूने या उबले आम को छीलकर एक ग्लास पानी में अच्छी तरह से मैस कर लें।
  • फिर इसमें काला नमक डालकर अच्छी तरह से घोल लें।
  • फिर इस पानी को पी लें।
  • गर्मी में बार निकलने से पहले इस पानी को पीकर निकलें। इससे लू नहीं लगती।  

इसे भी पढ़ें- लू लग जाने पर क्‍या करें

खून भी करता है साफ

कच्ची कैरी में ऐसे पोषक-तत्व मौजूद होते हैं जो खून साफ रखने में सहायक होते हैं। अगर खून से संबंधित किसी तरह की समस्या है तो कच्ची कैरी का सेवन रोज करें। इससे खून साफ हो जाता है।

 

गैस की समस्या

गैस की समस्या होने पर भी कच्ची कैरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन लोगों के पेट में चाय पीने या कुछ खाने के बाद गैस बनने लगती है उनके लिए कच्ची कैरी रामबाण इलाज है। रोज कच्ची कैरी का सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनती।

 

बाल सुंदर बनाए

गर्मियों में कच्ची कैरी खाने का असर बालों पर भी दिखता है। कच्ची कैरी खाने से बाल सुंदर व चमकदार बनते हैं।

 

Read more articles on Healthy eating in Hindi.

Read Next

हैं मेडिटेरिनियन हर्बस, लेकिन इस्तेमाल होते हैं भारतीय खाने को स्वादिष्ट बनाने में...

Disclaimer