इंडियन फोक डांस करने से फिट और चुस्त होती है बॉडी, जानें इसे रेगुलर करने से मिलने वाले 5 फायदे

इंड‍ियन फोक डांस कई मायनों में सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है, जानते हैं इसके फायदे 
  • SHARE
  • FOLLOW
इंडियन फोक डांस करने से फिट और चुस्त होती है बॉडी, जानें इसे रेगुलर करने से मिलने वाले 5 फायदे


इंड‍ियन फोक डांस पूरे भारत में पॉपुलर है। आप इसे कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। भारतीय नृत्‍य न स‍िर्फ करने में मजेदार बल्‍कि सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। इंड‍ियन फोक डांस को करने के ल‍िए आपको क‍िसी खास जगह या प्रॉप की जरूरत नहीं होती है। आप इसे कहीं भी और कभी भी अपने मुताबिक कर सकते हैं। इंड‍ियन फोक डांस भारत के हर ह‍िस्‍से में अलग है जैसे गुजरात में गरबा तो पंजाब में भांगड़ा। आप क‍िसी भी लोक डांस को फन एक्‍सरसाइज का रूप दे सकते हैं। इस लेख में हम इंड‍ियन फोक डांस के फायदे जानेंगे। अगर आपने कभी इंड‍ियन फोक डांस ट्राय नहीं क‍िया है तो आप क‍िसी ट्रेनर की मदद ले सकते हैं या ऑनलाइन क्‍लॉस ज्‍वॉइन कर सकते हैं।

folk dance

image source:herstepp 

फोक डांस के फायदे (Benefits of folk dance) 

1. फोक डांस हर कोई कर सकता है, इसके ल‍िए आपको क‍िसी खास जेंडर या क‍िसी खास उम्र में होने की जरूरत नहीं है। 

2. फोक डांस करने से स्‍ट्रेस कम होता है, ये एक मजेदार तरीका है ज‍िससे आप अपनी बॉडी को हेल्‍दी बना सकते हैं।

3. फोक डांस वेट लॉस का भी एक आसान जर‍िया है, इसके कई वैर‍िएशन है ज‍िसमें से आप अपनी क्षमता के मुताबिक तरीका चुन सकते हैं। 

4. फोक डांस करने के ल‍िए आपको क‍िसी प्रॉप या सामान की जरूरत नहीं होती और न ही इसके ल‍िए आपको ट्रेन्‍ड होने की जरूरत है। 

5. लोक नृत्‍य एक तरह से इंटेंस वर्कआउट में गि‍ना जाता है, इससे मसल्‍स टोन्‍ड होती हैं और मांसपेश‍ियों को मजबूती म‍िलती है।

इसे भी पढ़ें- Year Ender: 2021 में इन फिटनेस ट्रेंड्स को लोगों ने खूब किया पसंद, 2022 में फिट रहने के लिए जरूर करें फॉलो

क‍िस डांस से क्‍या फायदे म‍िलते हैं?

  • बिहू डांस आसाम का लोक नृत्‍य है, इससे एब्‍डॉम‍िन मसल्‍स मजबूत होती हैं, इसके अलावा महाराष्‍ट्र का लोक नृत्‍य कोली करने से अपर और लोअर बॉडी की मसल्‍स मजबूत होती हैं।
  • गरबा, गुजरात का एक लोक नृत्‍य है। इसमें बहुत से बेड‍िंग मूवमेंट होते हैं  ज‍िससे लोअर बैक को मजबूती म‍िलती है। गरबा कोर मसल्‍स के ल‍िए भी फायदेमंद होता है। गरबा में शोल्‍डर का मूवमेंट ज्‍यादा होता है वहीं क्‍लैप मूवमेंट से र‍िस्‍ट और फोरऑर्म मूवमेंट होता है ज‍िससे हाथों को मजबूती म‍िलती है।
  • भांगड़ा पंजाब का फोक डांस है, फ‍िटनेस के लि‍ए ये एक अच्‍छा और मजेदार तरीका है। भांगड़ा को कई ट‍्व‍िस्‍ट के साथ ज‍िम और फ‍िटनेट क्‍लॉस में करवाया जाता है। भांगड़ा करने से शोल्‍डर, हैम्‍स्‍ट्रिंग, ट्राइसेप्‍स मजबूत होती हैं। 

ड‍िप्रेशन से बचना है तो फोक डांस करें

folk dance benefits  

image source:herstepp 

अगर आप अकेले रहते हैं या ड‍िप्रेशन के लक्षण हैं तो आपको फोक डांस ट्राय करना चाह‍िए, ये एक आसान तरीका है ज‍िससे आप फ‍िट हो सकते हैं। लोक नृत्‍य आपके कल्‍चर का ह‍िस्‍सा होते हैं इसल‍िए इन्‍हें करना लोगों को मजेदार लगता है, द‍िमाग को एक्‍ट‍िव रखने में लोक नृत्‍य फायदेमंद होते हैं। अगर आपको डांस पसंद है तो फोक डांस को फॉलो करें। अगर आप क‍िसी हेल्‍थ इंजरी या हेल्‍थ कंडीशन के श‍िकार हैं तो आपको फोक डांस करना अवॉइड करना चाह‍िए। फोक डांस करने के ल‍िए आपको क‍िसी तरह का कोई पैटर्न फॉलो करने की जरूरत नहीं है, आप अपने मुताबिक उसे चेंज कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रेगुलर वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करने का आपके शरीर और सेहत पर कैसा पड़ता है प्रभाव, जानें

फोक डांस को करने से पहले क‍िन बातों का ध्‍यान रखें? 

  • फोक डांस करने से पहले आप वॉर्म अप करना न भूलें, ज्‍यादातर लोग फोक डांस को वर्कआउट में फॉर्म में करते समय वॉर्म अप अवॉइड करते हैं पर ये आपकी मांसपेश‍ियों के ल‍िए जरूरी है इसल‍िए वॉर्म अप को अवॉइड न करें। 
  • फोक डांस को एक्‍सरसाइज के फॉर्म में करने के ल‍िए आपको आरामदायक कपड़ पहनने चाह‍िए, इससे आप अपनी मांसपेश‍ियों और मसल्‍स को आसानी से मूव कर सकते हैं। 

लेग या हैंड इंजरी हो तो फोक डांस अवॉइड करें, इससे आपकी मसल्‍स पुल हो सकती हैं। 

main image source:google

Read Next

अंडा और मछली खाए बिना शाकाहारी तरीके से घटाएं अपना वजन, जानें ये खास वेजिटेरियल वेट लॉस डाइट प्लॉन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version