
अनलॉक 1.0 के बीच लोगों जब फिर से अपने काम-काज पर लौट रहे हैं, तो उनके पास पहले की तरह अब अच्छे एक्सरसाइज और वर्कआउट करने का समय नहीं बचा है। लॉकडाउन में लोगों ने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए कठोर योग, घर में करने वाले क्रिएटिव व्यायाम और बहुत से वर्कआउट करना सीखा। पर अब इन लंबे वर्कआउट का समय लोगों के पास बचा नहीं है। ऐसे में 2 मिनट में इंटेस वर्कआउट (intense workout plan at home) करने का तरीका सेलिब्रिटी वेलनस कॉच रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में बताया कि ''अब हम लोग फिर से एक बिजी लाइफस्टाइल में वापिस जा रहे हैं, जिसके कारण हमारे पास एक्सरसाइज और वर्कआउट का बहुत समय नहीं बचा है। ऐसे में आप लोग 2 मिनट में एक इंटेस वर्कआउट कर सकते हैं, जो आपके कोर के साथ शरीर के निचले मांसपेशियों पर आसानी से काम करेगा।'' तो आइए जानते हैं रुजुता दिवेकर के इस इंटेंस वर्कआउट को करने का तरीका (intense workout at home)।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्टॉ रुजुता दिवेकर ने जिस तरह का इंटेस वर्कआउट बताया है ये कुछ ही मिनट में आपके शरीर में एक मूवमेंट ले आएगा। जैसे कि हम लोग लॉकडाउन के बाद अपने काम पर लौटे हैं और इसके कारण हमें काम करने में सुस्ती भी महसूस हो रही है, तो उनके लिए भी ये क्विक एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। जब आप लंबे काम के घंटो के बीच कुर्सी पर बैठे-बैठे थक जाएं, तब भी आप इन 4 क्विक वर्कआउट को कर सकते हैं। ये आपके बहुत देर से रूके मांसपेशियों पर अच्छा काम करेगा और आपको थकान महसूस करने से रोकेगा।
इसे भी पढ़ें : Easy Exercises: 5 मिनट में करें ये 5 एक्सरसाइज, पूरे शरीर के वर्कआउट का इससे आसान और बेहतर तरीका कोई नहीं
व्यायाम 1
रुजुता दिवेकर ने पहले अभ्यास को करने में दिखाया है कि कि कैसे आप अपने कुर्सी की मदद से कर सकते हैं। ये इतना सरल है कि आपको लगेगा कि आप कोई मनोरंजर चज कर रहे हैं। इसे करने से आपके ज्वाइंट्स में एक लचक पैदा होगी और मांसपेशियों का स्ट्रेंथ बेहतर होगा। इसे करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस-
- -पहले एक कुर्सी लें और उस पर आराम से बैठ जाएं।
- -कुर्सी से उठें और फिर से बैठें।
- -फिर वैसे ही उठें और फिर शुरुआत की तरह ही कुर्सी पर बैठ जाएं
- - इसी तरह इसे लगभग पांच बार दोहराएं।
व्यायाम 2
रुजुता दिवेकर ने इस दूसरे व्यायाम में बताया है कि आप कैसे अपने पीठ को एक बेहतर मूवमेंट दे सकते हैं। अगर आपके पीठ में लगातार काम करने से दर्द महसूस हो रहा है, तो अपने कुर्सी से उठें और ये 2 मिनट का व्यायाम करें। ये आपके पैरों के साथ कोर के मांसपेशियों को भी आराम पहुंचाएगा। इसे करने के लिए आपको
- - फिर से कुर्सी पर बैठना है।
- -अपने दाहिने पैर को उठाएं और इसे बाईं जांघ पर रखें।
- - इसी आसन में, कुर्सी से उठें और फिर बैठ जाएं।
- -बैठते समय भी पोज आपका यही रहना चाहिए।
- -फिर इसी पोज में बैठें और फिर उठें।
- -ऐसा पांच बार करें। अब दूसरे पैर से इसे दोहराएं।
व्यायाम 3
दिवेकर बताती है ये इंटेस वर्कआउट स्क्वाट लगाने जैसा है। ये इतना इंटेस वर्कआउट हो जाएगा कि आपको कुछ देर में महसूस होगी कि आपने अच्छे खासा एक्सरसाइज किया है। जो लोग बैठने वाली जॉब और पेट निकलने से परेशान हैं, उनके लिए ये बहुत अच्छा वर्कआउट है। ये आपके बैली फैट को जमने में भी कमी लाएगा। इसे करने के लिए आपको
- -अपने हाथों के साथ पूरी तरह से स्क्वाट करना है।
- -इसके लिए खड़े हो कर बैठते हुए स्कवाट लगाना है।
- -फिर अब कूदें और स्क्वाट की स्थिति में वापस आएं।
- -फिर इसे पांच बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ें : कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं तो इन संकेतो के दिखने पर हो जाएं सावधान, ज्यादा कार्डियो करने के भी हैं कई नुकसान
व्यायाम 4
ये इंटेस वर्कआउट का लास्ट चरण है। इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस
- -सीधे खड़े हो जाएं और कूदें।
- - पांच बार इसे दोहराएं।
- -ये अभ्यास आपके निचले शरीर को मजबूत करने में मदद करेगा।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi