स्तनपान के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें घी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपनी डाइट में घी को जरूर शामिल करना चाहिए। घी खाने से बच्चों को भी पर्याप्त पोषण मिलता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्तनपान के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें घी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Ghee Benefits During Breastfeeding: ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खाना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में महिलाएं अक्सर अपनी डाइट में दूध, अंडा, नट्स, सीड्स और फलों को शामिल करती हैं। लेकिन अगर आप अपने खाने में घी को भी शामिल करेंगी, तो इससे आपको जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं। घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, डी और ई पाए जाते हैं। इसके अलावा, घी में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भी होते हैं, जो मां और बच्चे, दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। घी का सेवन करने से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन ज्यादा होता है। इससे शिशु का स्वास्थ्य बेहतर होता है और शिशु का विकास भी तेज होता है। अगर स्तनपान कराने वाली महिलाएं घी खाएंगी, तो उनकी कमजोरी दूर होगी और शिशु भी ऊर्जावान बना रहेगा। इसलिए अगर आप भी ब्रेस्ट फीड करवाती हैं, तो अपनी डाइट में घी को जरूर शामिल करें। आइए, इस लेख में स्तनपान के दौरान घी खाने के फायदों के बारे में विस्तार से जानेंगे-  

स्तनपान के दौरान घी खाने के फायदे- Ghee Benefits During Breastfeeding in Hindi

1. दूध का उत्पादन अधिक होता है

अगर आपने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, उसे स्तनपान कराती हैं, तो आपको अपनी डाइट में घी जरूर शामिल करना चाहिए। घी का सेवन करने से स्तन ग्रंथियों में दूध का उत्पादन अधिक होता है। घी खाने वाली महिलाओं में दूध पर्याप्त मात्रा में बनता है। अगर आपके बच्चे के लिए दूध पर्याप्त नहीं हो पाता है, तो आपको घी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे बच्चे को भी अधिक लाभ मिलता है। 

2. शिशु की त्वचा मॉइश्चराइज रहती है

घी खाने से महिलाओं का शरीर अंदर से मॉइश्चराइज होता है। शरीर को नमी प्रदान होती है। ऐसे में अगर आप स्तनपान कराती हैं, तो शिशु की त्वचा भी मॉइश्चराइज रहेगी। अगर आपके बच्चे की त्वचा रूखी और बेजान है, तो आपको अपनी डाइट में घी को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे उनकी त्वचा में नमी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार A2 गाय का घी खाने से दूर रहती हैं ये 5 परेशानियां

ghee for breastfeeding mothers

3. पाचन सही रहता है

घी पाचन को दुरुस्त बनाने में मदद करता है। डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में जब बच्चा मां का दूध पीता है, तो उसे भी गैस बन जाती है। इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए आपको घी जरूर खाना चाहिए। घी खाने से मां का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, जिससे बच्चे को भी पाचन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती हैं। 

4. शिशु का विकास करता है

डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं का शरीर कमजोर पड़ जाता है। इससे उन्हें थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घी खाना फायदेमंद हो सकता है। घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे महिलाओं को पर्याप्त विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। दूध के माध्यम से शिशु को भी घी के पोषक तत्व मिल जाते हैं। इससे शिशु या बच्चे का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। घी खाने से मां और शिशु, दोनों में ऊर्जा बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें- क्या डिलीवरी के आखिरी दिनों में घी या मक्खन खाना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

5. इम्यूनिटी बूस्ट करता है

बच्चे की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए, मां को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में घी को जरूर शामिल करना चाहिए। जब मां घी का सेवन करेगी, तो दूध के माध्यम से बच्चे को भी घी के पोषक तत्व मिलेंगे और उसकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी।

Read Next

Sawan Somwar Fasting: प्रेग्नेंसी में रख रही हैं सावन सोमवार का व्रत, तो इन 5 टिप्स को करें फॉलो

Disclaimer