
Benefits Of Garlic Oil: औषधियों गुणों से भरपूर लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी आदि पाया जाता है। लहसुन को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। कई लोग लहसुन को सब्जी में डालकर खाते हैं, तो बहुत से लोग इसे कच्चा भी खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन के साथ लहसुन का तेल भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये तेल शरीर का दर्द कम करने के साथ फंगल इंफेक्शन को कम करता है और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। कई माएं छोटे बच्चों को अधिक सर्दी लग जाने पर लहसुन वाले तेल से मालिश भी करती है, जो उनके शरीर को गर्म रखने के साथ सर्दी को आसानी से दूर भी करता है। ये तेल कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं लहसुन के तेल के फायदों के बारे में।
इस पेज पर:-
हार्ट को रखें हेल्दी
लहसुन के तेल में पाए जाने वाले गुण हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। इस तेल में पाए जाने वाले गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते है और एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है। इसके सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता हैं।
फंगल इंफेक्शन
लहसुन का तेल फंगल इंफेक्शन को रोकने में मददगार होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को कम करके स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।ये बैक्टीरिया को भी पनपने से रोकता है और स्किन को स्वस्थ रखता है।

हड्डियों को करें मजबूत
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में दर्द होता है और कई बार हड्डियां कमजोर हो जाती है। ऐसे में इस तेल की मालिश से हड्डियों का दर्द आसानी से दूर होता है और हड्डियां भी मजबूत भी बनती है। लहसुन के तेल से रात को मालिश करने से हड्डियों को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पिएं नमकीन लस्सी, सेहत को मिलेंगे को ये 5 फायदे
रूसी की समस्या
अगर आप भी लंबे समय से रूसी की समस्या से परेशान है और कई तरह के एंटी डैंड्रफ शैंपू करने के बाद भी डैंड्रफ दूर नहीं हो रहा है, तो लहसुन के तेल से बालों की मालिश अवश्य करें। लहसुन के तेल से मालिश करने से रूसी आसानी से दूर होती है।
दांत दर्द से छुटकारा
लहसुन के तेल के इस्तेमाल से दांत दर्द से भी छुटकारा मिलता है। इसमे पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण दर्द को आसानी से कम करता है। जिससे दांत स्वस्थ रहते है और दर्द भी आसानी से दूर होता है। लहसुन का तेल दांतों को स्वस्थ रखता है।
लहसुन का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
All Iamge Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version