Expert

गुनगुने पानी और नारियल तेल से वजन होगा कम, जानें इसके अन्य फायदे

गर्म पानी के साथ नारियल तेल का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। साथ ही यह शरीर की अन्य परेशानियों को दूर कर सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गुनगुने पानी और नारियल तेल से वजन होगा कम, जानें इसके अन्य फायदे


Drinking Coconut oil in Hot Water : वजन घटाने के लिए गुनगुने पानी में नींबू, शहद, दालचीनी जैसी चीजों को मिक्स करके पीने के बारे में तो आपने भी सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी गुनगुने पानी में नारियल तेल मिक्स करके पीने से वजन घटने के बारे में सुना है? जी हां, आयुर्वेद में गुनगुने पानी में वर्जिन नारियल तेल मिक्स करके पीने की सलाह दी जाती है। इससे स्वास्थ्य को काफी फायदे होते हैं। नियमित रूप से गुनगुने पानी में नारियल तेल को मिक्स करके पीने से आपके शरीर का वजन कम होता है। साथ ही यह इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। इसके साथ ही इसके कई अन्य फायदे हो सकते हैं। 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि गुनगुने पानी में नारियल तेल की कुछ बूंदों को मिक्स करके पी सकते हैं। इससे स्वास्थ्य को काफी फायदे हो सकते हैं। यह आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। साथ ही इससे म्यूकस, कब्ज, सूजन इत्यादि परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा ये खाने की नली को भी स्वस्थ रखने में प्रभावी होता है।

इसे भी पढ़ें - थायराइड रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है नारियल, जानें बीमारी कंट्रोल करने में कैसे करता है मदद

गर्म पानी में नारियल तेल मिक्स करके पीने के फायदे (Benefits of Drinking Coconut oil in Hot Water)

वजन घटाने में असरदार

रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में नारियल तेल मिक्स करके पीने से शरीर का वजन घटाया जा सकता है। दरअसल, नारियल तेल में फैटी एसिड होता है, जो वजन को घटाने के लिए हेल्दी माना जाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना गर्म पानी के साथ नारियल तेल का सेवन करें। हालांकि, ध्यान रखें कि नारियल तेल शुद्ध होना चाहिए।

पाचन क्रिया करे दुरुस्त

गुनगुने पानी के साथ नारियल तेल का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया बूस्ट होता है, जो पाचन क्रिया को सक्रिय करता है। इसे ब्लोटिंग, कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्या होने की संभावना कम होती है।

कब्ज से दिलाए राहत

नारियल तेल कब्ज की समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी होता है। गर्म पानी के साथ नारियल तेल का सेवन करने से मल त्यागने में आसानी होती है, जो कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। खासतौर पर अगर आपको बार-बार कब्ज की परेशानी हो रही है, तो इसका सेवन जरूर करें। यह कब्ज के साथ-साथ अपच, पेट में ऐंठन, डायरिया इत्यादि से छुटकारा दिला सकता है। 

कुछ अन्य फायदे

गर्म पानी के साथ नारियल तेल का सेवन करने से आपके शरीर को कई अन्य फायदे हो सकते हैं। इसके सेवन से आप किडनी की पथरी, कोलेस्ट्रॉल, डिहाइड्रेशन इत्यादि की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। साथ ही यह आपकी स्किन पर निखार लाने में भी प्रभावी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - इन 5 समस्याओं में नहीं लगाना चाहिए नारियल तेल, बढ़ सकती है परेशानी

गर्म पानी के साथ नारियल तेल का सेवन करने से शरीर को काफी लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं

 

Read Next

दाद की समस्या दूर करती है आयुर्वेद‍िक औषधि पवांड, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version