आई-ब्रो के लिए बहुत फायदेमंद होता है नारियल का तेल, जानें कैसे करें प्रयोग

आईब्रो यानी भौंहें आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ाती हैं। अगर आपकी आईब्रो शेप में हों, तो आंखें खूबसूरत लगती हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि आई ब्रो के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है इसलिए इसपर किसी केमिकल के इस्तेमाल से बेहतर है कि आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
आई-ब्रो के लिए बहुत फायदेमंद होता है नारियल का तेल, जानें कैसे करें प्रयोग


आईब्रो यानी भौंहें आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ाती हैं। अगर आपकी आईब्रो शेप में हों, तो आंखें खूबसूरत लगती हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि आई ब्रो के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। नारियल का तेल आपकी भौंहों को मॉश्चराइज करता है और मजबूत बनाता है। आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है इसलिए इसपर किसी केमिकल के इस्तेमाल से बेहतर है कि आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें।

भौंहों को झड़ने से बचाता है नारियल तेल

कई लोगों की भौहें बहुत ज्यादा टूटती या झड़ती हैं। 2003 में हुए एक शोध में पाया गया है कि नारियल तेल के रोजाना प्रयोग से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। इसके लिए आप रोज नहाने से पहले या बाद में भौहों पर थोड़ा सा नारियल का तेल लगाएं और मसाज करें।

इसे भी पढ़ें:- अच्छे और स्टाइलिश लुक के लिए पुरुष अपनाएं ड्रेसिंग के ये 5 नियम

आईब्रो को मोटी बनाता है नारियल का तेल

मोटी आईब्रो पाने का यह सबसे असरदार तरीका है। इससे न सिर्फ आईब्रो के बाल तेजी से बढ़ेंगे बल्कि शेप भी अच्छा बनेगा। इसके लिए रात को सोते वक्त अपनी आईब्रो पर नारियल तेल लाएं और पूरी रात ऐसे ही रहने दें। नारियल तेल में एंटी एजिंग की गुण पाए जाते हैं। आंखों के आस-पास हाथों पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लेकर मसाज करें। इससे स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनेगी। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्किलऔर झुर्रियां नहीं पड़ती है।

थ्रेडिंग के कट को ठीक करता है नारियल तेल

थ्रेडिंग करवाने से पहले चेहरे को धोकर अच्‍छे से पोंछ लें। याद रखें थ्रेडिंग बनवाने से पहले चेहरे पर कोई लोशन या क्रीम ना लगाएं। स्किन जितनी ड्राई होगी आईब्रो उतनी ही सही बनेगी। आप चाहें तो त्‍वचा को गुनगुने पानी से धोकर भी जा सकती हैं। इससे थ्रेडिंग करवाते समय दर्द कम होगा और आप फ्रेश फील करेगी। अगर फिर भी कट लगते हैं तो रात को सोने से पहले आईब्रो वाली जगह पर शुद्ध नारियल का तेल लगा लें। काफी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:- ऑयल क्लीन्जिंग से पाएं दाग-धब्बों रहित खूबसूरत त्वचा, जानें क्या है क्लीन्जिंग का सही तरीका

त्वचा को देर तक मॉइश्चराइज रखता है नारियल का तले

नारियल का तेल एक तरह का प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है। कई बार सर्दियों में या रूखे मौसम में भौहों पर सफेद पर्त दिखने लगती है, जिससे आपकी खूबसूरती खराब होती है। आईब्रो पर रोज नारियल का तेल लगाने से ये त्वचा को देर तक नमी प्रदान करता है, जिससे आईब्रो प्राकृतिक रूप से खूबसूरत दिखती हैं। इस तेल को आप सिर पर भी लगा सकते हैं। ये आपके स्कैल्प को देर तक नमी देगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Fashion & Beauty In Hindi

Read Next

अच्छे और स्टाइलिश लुक के लिए पुरुष अपनाएं ड्रेसिंग के ये 5 नियम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version