चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

Vitamin E Capsule And Coconut Oil Benefits: ;चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल लगाने से त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं


Vitamin E Capsule And Coconut Oil Benefits For Face: चेहरे की लगभग सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल का मिश्रण बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे, डेड स्किन, झुर्रियां और फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं बहुत आम है। चेहरे की ये समस्याएं कई कारणों से हो सकती हैं। त्वचा की देखभाल पर्याप्त नहीं करना, प्रदूषण और धूप के संपर्क में अधिक समय बिताना, खराब खानपान और जीवनशैली की आदतें इसके कुछ आम कारण हैं। चेहरे की इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, साथ ही घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। फिर भी ये समस्याएं दूर नहीं होती हैं। ऐसे में विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल का मिश्रण आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगाने के 5 फायदे बता रहे हैं।

चेहरे के लिए कैसे फायदेमंद है विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल?- Vitamin E Capsule And Coconut Oil Benefits For Face

त्वचा के लिए विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में कार्य करता है, जिन्हें फ्री रेडिकल्स से लड़ने, डेड स्किन को रिपेयर करने और स्किन टिशूज को पोषण प्रदान करने के लिए जाना जाता है।  साथ ही यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। वहीं नारियल तेल में भी कुछ मात्रा में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। यह त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। जब इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह त्वचा की कई समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

Vitamin E Capsule And Coconut Oil Benefits For Face

इसे भी पढें: दूध और शहद चेहरे पर लगाने से क्या फायदे मिलते हैं?

चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Vitamin E Capsule And Coconut Oil On Face

  1. ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है: नैचुरल मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होने के कारण विटामिन ई और नारियल तेल त्वचा में नमी को लॉक करने में मदद करता है और त्वचा को कोमल बनाता है।
  2. कील-मुंहासे कम होते हैं: अगर आप नियमित रूप से विटामिन ई और नारियल तेल चेहरे पर लगाते हैं तो इससे मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। यह आपकी त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं।
  3. त्वचा में निखार आता है: यह मिश्रण चेहरे त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करता है। इसके प्रयोग से दाग-धब्बे साफ होते हैं, टैनिंग और पिगमेंटेशन कम होती है और त्वचा पर नैचुरल ग्लो आता है।
  4. डेड स्किन साफ होती है: नारियल तेल और विटामिन ई के मिश्रण को चेहरे पर लगाकर मसाज करने से त्वचा की मृत कोशिकाएं साफ करने में मदद मिलती है और आपको एक जीवंत त्वचा मिलती है।
  5. एजिंग के लक्षण कम होते हैं: यह मिश्रण त्वचा को टाइट करने में मदद करता है, जिससे त्वचा के रोम, झुर्रियों और महीन रेखाओं को श्रिंक करने में मदद मिलती है और आप जवां नजर आते हैं।

इसे भी पढें: चेहरे पर टमाटर और शहद लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल कैसे लगाएं- How To Apply Vitamin E Capsule And Coconut Oil On Face

आप चेहरे विटामिन ई और नारियल तेल मिलाकर फेस मास्क की तरह अप्लाई कर सकते हैं। इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें और 1-2 मिनट हल्के हाथ में मसाज करें। कम से कम आधे घंटे के लिए इसे त्वचा पर छोड़ दें, उसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो इस फेस मास्क को रात में चेहरे पर लगा सकते हैं और रात भर के लिए छोड़ सकते हैं। सुबह सादे पानी से धो लें। ध्यान रखें कि चेहरा धोने के लिए साबुन या फेसवॉश का प्रयोग न करें।

All Image Source: Freepilk.com 

Read Next

त्वचा पर निखार के लिए घर पर करें पपीता और एलोवेरा फेशियल, जानें तरीका

Disclaimer