PCOS महिलाओं में होने वाली एक हार्मोनल समस्या है जिसके कारण पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, वजन बढ़ने लगता है, हेयर फाॅल जैसे लक्षण नजर आते हैं। गर्मियों में PCOS के लक्षण ज्यादा परेशान करते हैं क्योंकि इस मौसम में डिहाइड्रेशन से हार्मोन्स और मेटाबॉलिज्म का संतुलन बिगड़ सकता है। PCOS और गर्मी को मैनेज करने के लिए कुछ हेल्दी आयुर्वेदिक ड्रिंक्स का सहारा ले सकते हैं। इनके सेवन से गर्मी से, तो राहत मिलेगी ही साथ ही हार्मोन्स भी बैलेंस रहेंगे। बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
1. हल्दी का पानी- Turmeric Water
हल्दी का पानी शरीर में सूजन और वजन कम करने में मदद करता है जो कि PCOS में एक बड़ी समस्या होती है। 2023 में Heliyon नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, हल्दी के पानी का सेवन करने से PCOS में सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद मिली।
यह भी पढ़ें- क्या 40 दिन का पीरियड साइकिल नॉर्मल है? जानें डॉक्टर के पास जाने का सही समय
2. दालचीनी का पानी- Cinnamon Water

दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को कंंट्रोल करने में मदद मिलती है और इसके पानी को पीने से शरीर को ठंडक भी मिलती है क्योंकि दालचीनी की तासीर ठंडी होती है। अनियमित पीरियड्स में भी दालचीनी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। 2017 में Scientific Journal Of Medical Research नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, PCOS के मरीजों में अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए दालचीनी का सेवन फायदेमंद रहा।
यह भी पढ़ें- क्या 40 दिन का पीरियड साइकिल नॉर्मल है? जानें डॉक्टर के पास जाने का सही समय
3. त्रिफला का पानी- Triphala Water
गर्मियों में PCOS के मरीज त्रिफला के पानी का सेवन कर सकते हैं। त्रिफला में एंंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है। 2024 में International Journal Of Science And Research नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, त्रिफला प्रजनन स्वास्थ्य को सपोर्ट करता है। यह हार्मोन्स को बैलेंस करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS): लक्षण, कारण, जांच, इलाज - संपूर्ण जानकारी
4. शतावरी- Shatavari
शतावरी एक जड़ी-बूटी है जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए और शरीर को ठंडक देने के लिए फायदेमंद मानी जाती है। 2018 में International Journal Of Pharmaceutical Sciences And Research नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, शतावरी का सेवन करने से PCOS के लक्षणों में कमी देखी गई।
निष्कर्ष:
PCOS के मरीज लक्षणों को कंंट्रोल करने के लिए और गर्मियों में शरीर को ठंंडक देने के लिए त्रिफला, शतावरी, हल्दी और दालचीनी का पानी पी सकते हैं। किसी भी ड्रिंक को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।
FAQ
PCOS के लक्षण क्या हैं?
अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, चेहरे पर अनचाहे बाल, मुंहासे, हेयर फॉल, गर्भधारण में दिक्कत वगैरह।PCOS में कैसी डाइट लें?
PCOS में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें जैसे सब्जियांं, फल, साबुत अनाज वगैरह का सेवन कर सकते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स, चीनी और जंक फूड से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 30, 2026 17:26 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Apr 30, 2026 17:26 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma