पेट फूलने पर हो रही है बेचैनी? इन आयुर्वेदिक उपायों से करें इसका इलाज

पेट फूलने की परेशानी होने पर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन करें। इन जड़ी-बूटियों से काफी लाभ मिलेगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट फूलने पर हो रही है बेचैनी? इन आयुर्वेदिक उपायों से करें इसका इलाज

पेट फूलना एक काफी सामान्य समस्या है। इसका कारण शरीर में हार्मोनल परिवर्तन, अनहेल्दी फूड्स, अपच और गतिहीन जीवन शैली इत्यादि हो सकती हैं। ऐसे में इन कारणों को दूर करने पेट फूलने की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके अलावा पेट फूलने की परेशानी का इलाज आयुर्वेद तरीके से भी किया जा सकता है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां और मसाले मौजूद हैं, जो पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं आयुर्वेदिक तरीके से पेट फूलने (remedies to reduce stomach bloating) की परेशानी का कैसे करें इलाज? 

पेट फूलने की परेशानी दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय

जीरा है लाभकारी

पेट फूलने की परेशानी से राहत पाने के लिए आप जीरे का सेवन कर सकते हैं। जीरे में मौजूद सक्रिय घटकों में कार्मिनेटिव (Carminative) और एंटी-फ्लैटुलेंट (Antiflatulent) गुण पाए जाते हैैं।  ऐसे में जीरा पेट फूलने की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा इसमें गैस को रोकने का गुण होता है, जो आपको ब्लोटिंग की परेशानी से राहत दिला सकता है।

इसे भी पढ़ें - पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन, डाइट में करें शामिल

धनिया की पत्तियां

धनिया में मौजूद लिनालूल (linalool) और थाइमोल (thymol ) जैसे मुख्य घटक पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं। इसके सेवन से पाचन को बढ़ावा मिलता है। यह पेट फूलने के परेशानी को कम करता है। साथ ही इसमें पेट में सूजन को कम करने का भी गुण होता है। पेट फूलने पर धनिया की पत्तियों से तैयार पानी का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। 

सौंफ है असरदार

पेट फूलने की परेशानी को कंट्रोल करने के लिए सौंफ असरदार हो सकता है। सौंफ में मौजूद सक्रिय घटक लेपिकॉल मल त्याग को बढ़ावा देता है। इससे अपच का इलाज किया जा सकता है। अगर आप पेट फूलने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सौंफ का सेवन करें। सौंफ की चाय का सेवन करने से ब्लोटिंग की परेशानी दूर हो सकती है।

काली मिर्च है लाभकारी

पेट फूलने की परेशानी को दूर करने के लिए काली मिर्च का सेवन करें। यह पाचन को बढ़ावा देती है और पेट में गैस को बनने से रोकती है। अगर आप पेट फूलने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो काली मिर्च का सेवन करें। काली मिर्च चबाने से पेट फूलने की समस्या दूर हो सकती है।

अदरक का करें सेवन

पेट फूलने की परेशानी को दूर करने के लिए अदरक का सेवन करें। अदरक में मौजूद सक्रिय घटक जैसे जिंजरोल और शोगोल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की गतिविधि में सुधार करता है। इससे पेट फूलने की परेशानी दूर होती है। साथ ही आपके पाचन तंत्र को बढ़ावा मिलता है। अदरक की चाय पेट फूलने की परेशानी को दूर कर सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

लौंग नहीं है किसी से कम

लौंग में मौजूद आवश्यक तेल पाचन एंजाइम के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए लौंग की चाय का सेवन करें। लौंग से पेट फूलने की परेशानी दूर हो सकती है।  इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं।

हल्दी सूजन करे कम

हल्दी में मौजूद करक्यूमिनोइड्स जैसे सक्रिय घटक पाचन को उत्तेजित करते हैं। यह मल त्याग को बढ़ावा देने में आपकी मदद कर सकता है। हल्दी में मौजूद गुण पेट में सूजन और पेट फूलने की परेशानी को रोक सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - पेट और पीठ की समस्याओं को दूर करने के लिए करें अर्ध हलासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका

अनहेल्दी खान-पान की आदतों की वजह से पेट फूलने की परेशानी को सकती है। अगर आप पेट फूलने की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो रूप से एक्सरसाइज करें। साथ ही हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करें।

Read Next

मिर्च काटने के बाद हाथ में होने वली जलन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer