
Ayurvedic Remedies for Vomiting and Diarrhea in Hindi: बदलते मौसम में लोग तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसमें उल्टी और डायरिया की समस्या बेहद आम है। उल्टी और डायरिया की वजह से लोगों को थकान और कमजोरी का अहसास होता है। इसकी वजह से लोग अपने दैनिक कार्यों को करने में भी असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में लोग उल्टी और डायरिया को जल्दी ठीक करने के लिए दवाइयों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी उल्टी और डायरिया जैसी समस्या को ठीक कर सकते हैं। तो चलिए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं उल्टी और डायरिया को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय-
उल्टी और डायरिया के लिए आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Remedies for Vomiting and Diarrhea in Hindi
1. अदरक
अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अगर आप नियमित रूप से अदरक का सेवन करेंगे, तो इससे उल्टी और डायरिया जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। अदरक पेट और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है। अदरक का सेवन करने से अपच के कारण होने वाली उल्टी की समस्या ठीक हो सकती है। इतना ही नहीं, अदरक में मौजूद गुण डायरिया को भी ठीक कर सकते हैं। उल्टी या डायरिया होने पर आप अदरक का पानी या काढ़ा पी सकते हैं। इसके अलावा, अदरक को काटकर चूसा भी जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- उल्टी रोकने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत
2. करी पत्ता
करी पत्तों का सेवन करने से भी उल्टी और डायरिया की समस्या ठीक हो सकती है। इसके लिए आप करी पत्तों का जूस निकालें। अब इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। अब इस पानी को पी लें, इससे उल्टी और डायरिया की वजह से होने वाली कमजोरी को दूर किया जा सकता है। अगर आप करी पत्तों का पानी पिएंगे, तो इससे उल्टी और डायरिया की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह मॉर्निंग सिकनेस के लिए भी एक काफी अच्छा घरेलू उपाय है।
3. दही
उल्टी और डायरिया के लिए छाछ पीना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। छाछ में मौजूद गुण कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही, ये गुण पेट को साफ करने में मदद करते हैं। दही उल्टी और डायरिया की वजह से शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी दूर करता है। इसलिए अगर आपको उल्टी या डायरिया की समस्या हो रही है, तो आप दही का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो दही को केले के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं।
4. सौंफ का पाउडर
सौंफ का पाउडर उल्टी और डायरिया को ठीक करने में प्रभावी साबित हो सकता है। इसके लिए आप आधा चम्मच सौंफ का पाउडर लें। इसमें आधा चम्मच सौंठ का पाउडर मिलाएं और पानी के साथ इसका सेवन करें। आप दिन में 2-3 बार इस ड्रिंक को ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। सौंफ का पाउडर पेट में होने वाली समस्याओं को ठीक करने में असरदार होता है।
इसे भी पढ़ें- पेट दर्द और उल्टी का घरेलू उपचार : पेट दर्द के साथ हो उल्टी की समस्या तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
5. सरसों के बीज
सरसों के बीजों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये गुण डायरिया का इलाज करने में प्रभावी साबित होते हैं। इसलिए अगर आप भी उल्टी और डायरिया की समस्या से परेशान हैं, तो सरसों के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के बीजों का पाउडर बना लें। अब एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें आधा चम्मच सरसों के बीजों का पाउडर मिला लें। इस पानी को पीने से डायरिया और उल्टी को रोकने में मदद मिल सकती है।