Doctor Verified

शुगर क्रेविंग को कम करने के लिए करें इन जड़ी-बूटियों का सेवन, जानें तरीका

Ayurvedic Herbs To Control Sugar Cravings: शुगर क्रेविंग कम करने के लिए इन आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आइये विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शुगर क्रेविंग को कम करने के लिए करें इन जड़ी-बूटियों का सेवन, जानें तरीका


Ayurvedic Herbs To Control Sugar Cravings: आज के समय में खानपान और जीवनशैली से जुड़े कारणों की वजह से डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में आने वाले सालों में भारत डायबिटीज के मामले सबसे पहले स्थान पर होगा। भारत में युवा आबादी भी डायबिटीज की चपेट में आ रही है। यह बीमारी खानपान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल में खराबी की वजह से सबसे ज्यादा होती है। डायबिटीज दो प्रकार की होती हैं; टाइप 1 और टाइप 2। इनमें से टाइप 1 डायबिटीज तो अनुवांशिक होती है, लेकिन टाइप 2 डायबिटीज आमतौर पर खानपान और लाइफस्टाइल  के कारण होती है। इस बीमारी के  शुरुआती लक्षण दिखते ही अगर आप सही कदम उठाते हैं तो इससे बचा जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों में शुगर क्रेविंग कम करने के लिए इन आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आइये विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। 

शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद हर्ब्स- Ayurvedic Herbs To Control Sugar Cravings in Hindi

डायबिटीज या मधुमेह की समस्या में इन अयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन फायदेमंद होता है-

1. जावित्री का करें सेवन

जावित्री में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल करने और इन्सुलिन रेजिस्टेंस को ठीक रखने में फायदेमंद माने जाते हैं। जावित्री में एस्ट्रिंजेंट और ऐफ्रोडिसीयाक गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाने का काम करते हैं। जावित्री में एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी डायबिटिक गुण होते हैं, जो शरीर को कई गंभीर परेशानियों से बचाने में उपयोगी माने जाते हैं।

Ayurvedic Herbs To Control Sugar Cravings

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज नाश्ते में ले सकते हैं इन 4 चीजों का स्वाद, सेहत के लिए भी है अच्छा

2. सफेद मुसली

डायबिटीज के मरीज सफेद मूसली का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप सफेद मूसली के पाउडर को रोजाना गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा रोजाना आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर गुनगुने दूध में डालकर पीना भी फायदेमंद होता है। डायबिटीज समेत किसी भी समस्या में सफेद मूसली का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हर मरीज की शारीरिक स्थिति के हिसाब से इसकी मात्रा अलग-अलग हो सकती है।

3. अंजीर का सेवन 

शरीर में शुगर क्रेविंग करने के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। अंजीर में शरीर के लिए फायदेमंद फाइबर, जिंक, आयरन, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर शरीर में खून की कमी पूरा करने में अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इन फूड्स का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। एक आंकड़े के मुताबिक साल 2016 में ही लगभग 16 लाख लोगों की मौत सिर्फ डायबिटीज की वजह से हुई थी। इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए डाइट में सब्जियां, फल और साबुत अनाज को शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नियमित रूप से शारीरिक श्रम या व्यायाम करने वाले लोगों में भी डायबिटीज का खतरा कम रहता है। अगर आपको भी डायबिटीज के लक्षण दिखाई देते हैं तो सबसे पहले खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Cortesy: Freepik.Com)

 

Read Next

फल खाते समय आप तो नहीं करते ये 5 गलतियां? एक्सपर्ट से जानें फलों के सेवन का सही तरीका

Disclaimer