Ashwagandha Shatavari Safed Musli Gokhru Benefits in Hindi: अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और गोखरू जैसे औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटियों के बारे में आपने जरूर सुना या पढ़ा होगा। इन जड़ी-बूटियों का उपयोग आयुर्वेद में कई तरह की बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इनमें शक्तिशाली गुण पाए जाते हैं, तो बीमारियों को रोकने या ठीक करने में सहायक होते हैं। वैसे तो कई लोग अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और गोखरू को अलग-अलग लेते ही हैं, लेकिन आप चाहें तो इन सभी को एक साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप इन सभी का अलग-अलग पाउडर बना लें और फिर दूध या गुनगुने पानी में मिलाकर खा (How to Take Ashwagandha Shatavari Safed Musli) सकते हैं। नियमित रूप से इस मिश्रण को लेने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से विस्तार से जानते हैं अश्वगंधा शतावरी सफेद मूसली और गोखरू पाउडर के फायदे-
अश्वगंधा सफेद मूसली शतावरी और गोखरू के फायदे
1. वजन बढ़ाने में मददगार
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और गोखरू आदि को शामिल कर सकते हैं। इन सभी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा सफेद मूसली शतावरी और गोखरू के पाउडर को रात में सोते समय दूध के साथ मिलाकर ले सकते हैं। नियमित रूप से इसे लेने से वेट गेन में काफी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली को एक साथ लेने से मिलेंगे ये 4 फायदे
2. प्रजनन क्षमता बढ़ाए
आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग कमजोर प्रजनन क्षमता का सामना कर रहे हैं। इसकी वजह से अकसर उन्हें गर्भधारण करने में मुश्किल होती है। अगर आपकी भी प्रजनन क्षमता कमजोर है, तो आप अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और गोखरू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। प्रजनन क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आप इसे रात को सोते समय ले सकते हैं।
3. पाचन बेहतर बनाए
अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और गोखरू पाउडर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इन मिश्रण को लेने से पाचन मजबूत होता है। रात को सोते समय इस पाउडर को लेने से कब्ज, अपच और गैस से छुटकारा मिल सकता है।
4. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ाए
टेस्टोस्टेरोन एक मेल सेक्स हार्मोन है। यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए इसका संतुलन में होना बहुत जरूरी होता है। जब टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है, तो पुरुषों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए अश्वगंधा, सफेद मूसली, शतावरी और गोखरू का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दुबले-पतले लोगों का वजन बढ़ाने में फायदेमंद हैं अश्वगंधा और शतावरी, जानें इस्तेमाल का तरीका
5. ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाए
अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली और गोखरू का पाउडर स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इस मिश्रण को लेने से ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर बच्चे के लिए ब्रेस्ट मिल्क पर्याप्त नहीं निकल पा रहा है, तो आप इनका सेवन कर सकते हैं।
Ashwagandha Shatavari Safed Musli Gokhru: अश्वगंधा सफेद मूसली शतावरी और गोखरू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। साथ ही ये पौरुष स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसलिए अगर आपको यौन स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप इनका सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप प्रेगनेंट है या आपकी पित्त प्रकृति है, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इस मिश्रण को लेना चाहिए।